चेहरे को काला होने से बचाने के लिए सुबह उठते ही करें ये 2 काम सुंदरता में चार चाँद लग जाएंगे
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, प्रदूषण, धूल-मिट्टी और सूर्य हानिकारक विकिरण से चेहरे पर इसका बहुत बुरा असर पड़ता है। इससे चेहरे पर बहुत जल्दी कालापन आ जाता है। और व्यक्ति की सुंदरता में दाग लग जाता है। प्रत्येक व्यक्ति चाहता है कि वह गोरा और स्मार्ट दिखे। इसके लिए वह तरह-तरह के उपाय भी करता है। लेकिन आजकल के ब्यूटी प्रोडक्ट से साइड इफेक्ट ज्यादा होते है। इसलिए आज हम आपको 2 आसान से काम बताएंगे जिनसे आप चेहरे को काला होने से बचा सकते है चेहरे को काला होने से बचाने के लिए सुबह उठते ही करें ये 2 काम।
सुबह उठते ही चेहरे को ठंडे पानी से धो लें
अगर आप चेहरे को काला होने से बचाना चाहते हो तो सुबह उठते ही सबसे पहले अपने चेहरे को 5 मिनट तक ठंडे पानी से अच्छी तरह धोएं। इससे चेहरे की धूल- मिट्टी, गंदगी और मेल साफ हो जाएगा। चेहरे का रंग निखरेगा। और चेहरे पर प्राकृतिक चमक आएगी। लगातार ऐसा कुछ दिन तक करने से चेहरे का रंग गोरा हो जाएगा।
चेहरे को धोते समय इन बातों का रखें ध्यान
चेहरे को धोने के लिए कभी भी साबुन का इस्तेमाल नहीं करे। साबुन अनेक केमिकल्स से बना होता है। जो त्वचा को नुकसान पहुंचाते है। इससे त्वचा पर दाग- धब्बे और रूखापन आता है।
सुबह मसालेदार भोजन नहीं करें
सुबह के समय मसालेदार भोजन करने से चेहरे पर दाग-धब्बे और कील मुंहासे होते है। इसके अलावा मसालेदार भोजन से पेट की बीमारियां भी जैसे गैस, एसिडिटी, कब्ज आदि होती है। जिसका प्रभाव हमारे चेहरे और त्वचा पर पड़ता है। इसलिए सुबह के समय हमेशा हरी सब्जियों और फलों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करे। इससे स्वास्थ्य ठीक रहता है। और चेहरे का रंग निखर कर गोरा होता है।