centered image />

शरीर की कमजोरी को कुछ ही दिनों में दूर करेंगे ये उपाय

0 381
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

आजकल युवाओं में शारीरिक कमजोरी देखने को मिलती है। अनियमित जीवनशैली के कारण युवा दुबले-पतले नजर आते हैं और इसके कारण बीमारियां आसानी से उन्हें अपनी चपेट में लेती हैं। यदि आप शरीर में ताकत लाना चाहते हैं और हेल्दी लाइफ जीना चाहते हैं तो हम आपको इस लेख में कुछ उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप शारीरिक कमजोरी को दूर कर सकते हैं।

शारीरिक कमजोरी दूर करने के उपाय

  • दूध पीने से शरीर में शक्ति आती है। सर्दियों के मौसम में केसर वाला दूध पीने से पौरुष शक्ति बढ़ती है। इसके लिए इसमें 3 से 4 बादाम पीसकर डालें। बादाम वाला दूध पीने से शरीर की थकान कमजोरी दूर होती है।
  • बीमारी के बाद शरीर में आई कमजोरी को दूर करने के लिए नीम की छाल का काढ़ा बना कर पीना लाभदायक होता है।
  • देसी खजूर शरीर की कमजोरी दूर करने में बहुत फायदेमंद है। इसके लिए खजूर के बीज निकाल लें। अब खजूर में मक्खन भरके खाने से शरीर शक्तिशाली होता है।
  • गाजर का हलवा बहुत फायदेमंद होता है। गाजर का रस नियमित रूप से पीने से शरीर में फैट बढ़ता है। दुबले-पतले व्यक्तियों को रोजाना गाजर का सेवन करना चाहिए।
  • रोजाना सुबह एक केला दूध के साथ खाने से शरीर की कमजोरी दूर होती है। दूध और केले को साथ लेने से शरीर में फैट और एनर्जी दोनों बढ़ती हैं। दुबले-पतले व्यक्ति यह आसान उपाय जरूर अपनाएं।
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.