centered image />

पतली आइब्रो को कुछ ही दिनों में घना करते हैं ये उपाय

0 394
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

खूबसूरत दिखने के लिए सिर्फ कपड़े और अच्छा मेकअप ही जरूरी नहीं होता। इसके अलावा मोटी और घनी आइब्रो का भी अहम रोल होता है। यदि आइब्रो घनी होती हैं तो चेहरे की खूबसूरती के साथ ही आंखों की खूबसूरती में भी चार-चांद लग जाते हैं। आज हम आपको पतली आइब्रो को घनी करने के उपाय बताने जा रहे हैं।

ये हैं आइब्रो को घना करने के उपाय

  • रोजाना दिन में 2 बार रूई को गुनगुने पानी में भिगोकर अपनी आइब्रो पर लगाएं। इसके बाद हल्के हाथों से 10 मिनट तक आइब्रो की मसाज करें। इससे त्वचा में रक्त संचार बढ़ना शुरू हो जाता है जो बालों की ग्रोथ तेजी से करने का काम करता है।
  • जैतून के तेल की मदद से भी आप आइब्रो को घना कर सकती हैं। इसके लिए रोजाना रात को सोने से पहले जैतून के तेल से आइब्रो की मसाज करें। इससे आइब्रो काफी जल्दी बढ़ने लगेंगी।
  • अंडे की जर्दी भी आइब्रो को बढ़ाने के लिए चमत्कार जैसी ही है। अंडे की जर्दी में सेलेनियम मोजूद होता है जो आइब्रो को घना करने में मदद करता है। इसके लिए हफ्ते में 2 बार आइब्रो पर अंडे की जर्दी लगाएं।
  • रात को सोने से पहले रोजान एलोवियरा जेल को आइब्रो पर लगाएं। इससे आइब्रो जल्दी ही काली और घनी होनी शुरू हो जाएंगी। इसके लिए एलोवियरा जेल से आइब्रो की हल्की-हल्की मसाज करें।
  • दिन में कम से कम 1 बार दूध में रूई डुबोकर आइब्रो पर जरूर लगाएं। इससे बाल प्राकर्तिक तरीके से काले भी होना शुरू हो जाते हैं।
  • 1 कप नारियल तेल में 2 चम्मच नींबू के छिलके डालकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे किसी डिब्बी में भरकर रख लें। रोजाना रात के समय इस तेल को आइब्रो पर लगाएं।
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.