रोजाना सुबह 2 केले खाने से शरीर को मिलते हैं कई फायदे

0 391
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

केला एक पौष्टिक फल है, जिसमें कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। केले में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम सोडियम, विटामिन-सी, विटामिन-ई जैसे तत्व होते हैं, जो शरीर को भरपूर ऊर्जा देते हैं। रोजाना सुबह 2 केले खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं और कई बीमारियों से भी राहत मिलती है। इसमें पर्याप्त मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है और दिल की बीमारियों को दूर करता है। केले का सेवन करने से कमजोर लोगों की पाचन शक्ति बेहतर होती है। इससे बच्चों का वजन बहुत तेजी से बढ़ने लगता है। आज हम आपको केले खाने से होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में बताएंगे…

1. पाचन शक्ति को सही रखता है

केले का सेवन करने से कमजोर लोगों की पाचन शक्ति बेहतर होती है। इसके सेवन से बच्चों का वजन बहुत तेजी से बढ़ता है। केला भूख बढ़ाता है. बच्चों को दूध के साथ केला खिलाने से वे स्वस्थ रहते हैं। केले में शहद मिलाकर खाने से खतरनाक बीमारियों से बचाव होता है। सुबह केला खाकर दूध पीने से पित्त विकार दूर होते हैं।

2. आंतों के रोगों को ठीक करता है

केले में आंतों के रोगों को बिना सर्जरी के ठीक करने की ताकत होती है। पेट के अल्सर के लिए केले को आवश्यक माना जाता है। इससे पेट का अल्सर दूर हो जाता है

3. पोषक तत्वों से भरपूर

केला एक ऐसा फल है, जो विटामिन, प्रोटीन और पोषक तत्वों से भरपूर होता है। बाजार में केला 12 महीने उपलब्ध रहता है केले को ऊर्जा का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है। केले में विटामिन सी, विटामिन ए, पोटैशियम और विटामिन बी6 होता है।

4. ऊर्जा का स्रोत

केला ऊर्जा का बहुत अच्छा स्रोत माना जाता है. शरीर में किसी भी तरह की कमजोरी से बचाता है। अगर आप काम करने के बाद थक गए हैं तो आप केला खा सकते हैं। केला शरीर में ग्लूकोज के स्तर को बढ़ाकर आपको ऊर्जा देगा।

5. मांसपेशियों के दर्द से राहत दिलाएं

कई बार आप बहुत ज्यादा काम करते हैं, जिसकी वजह से आपके पैरों में दर्द होने लगता है। इससे बचने के लिए आपको केले का सेवन करना चाहिए क्योंकि इसमें पोटैशियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होता है।

6. ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखें

केले में पोटैशियम और सोडियम की मात्रा अधिक होती है। जिसके कारण केला खाने से आपका ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है।

7. कब्ज से राहत दिलाता है

केले में फाइबर पाया जाता है जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। जिन लोगों को कब्ज की शिकायत रहती है उन्हें केले से छुटकारा मिल सकता है।

8. दिमाग को तेज़ बनायें

केले से दिमाग को सेरोटोनिन नामक पदार्थ मिलता है। इस तत्व की कमी से मानसिक कष्ट होता है। केला खाने से दिमाग को सेरोटोनिन की पूरी खुराक मिलती है। केले में विटामिन बी6 भरपूर मात्रा में होता है। जो मस्तिष्क को उत्तेजित करता है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.