जीवन में कभी नहीं झड़ेंगे बाल- धोने से पहले कर लें ये उपाय
आजकल की खराब जीवनशैली और भोजन में पोषक तत्वों की कमी की वजह से अधिकतर लोग बालों की समस्याएं जैसे बाल सफेद होना और बाल झड़ने से परेशान रहते हैं। बाल हमारे सिर की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। इसके अलावा शरीर की सुंदरता के लिए भी बाल काले, घने और चमकदार होना जरूरी है। बाल झड़ने से या बाल सफेद होने से व्यक्ति की सुंदरता बहुत कम हो जाती है।
आजकल लोग बालों में लगाने के लिए अलग-अलग तेल और शैंपू इस्तेमाल करते हैं। जो बालों की जड़ों को कमजोर कर देते हैं। और बाल झड़ने लग जाते हैं। झड़ते बालों को रोकने के लिए आज हम आपको एक आसान घरेलू उपाय बताएंगे। आइए इसके बारे में जानते हैं। बाल धोने से पहले करें यह आसान सा काम, जीवन में कभी नहीं झड़ेंगे बाल।
यह उपाय करे
झड़ते बालों को रोकने के लिए हमें आंवला, रीठा और शिकाकाई चाहिए। इन सभी में औषधीय गुण मौजूद होते हैं। जो बालों की जड़ों को पोषण प्रदान करते हैं। और बालों को झड़ने से रोकते हैं।
आंवला में एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। जो डैमेज बालों को रिपेयर करते हैं। और बालों को झड़ने से रोकते हैं। आंवला के सेवन से सफेद बाल होना भी रुक जाते हैं।
रीठा में पाया जाने वाला आयरन बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके अलावा रीठा में पाए जाने वाले एंटी ऑक्सीडेंट गुण बालों को झड़ने से रोकते हैं। और बालों को काला, घना और लंबा बनाए रखते हैं।
शिकाकाई में पाई जाने वाली विटामिन सी, पीएच वैल्यू और नेचुरल ऑयल बालों की जड़ों को मजबूती प्रदान करते हैं। जिससे बाल हमेशा काले, घने, स्वस्थ और मजबूत रहते हैं।
इस्तेमाल की विधि
इस उपाय को करने के लिए 5-6 रीठा, 5-7 शिकाकाई और कुछ सूखे आंवले रात को सोते समय एक बर्तन पानी में भिगो दें। और सुबह इन सभी को गैस पर गर्म पानी में उबालें। इसके बाद पानी को ठंडा करके छानकर बालों की जड़ों में अच्छी तरह लगाए। इस उपाय को करने से आपके बाल झड़ना बिल्कुल बंद हो जाएंगे। और बाल हमेशा काले, घने और मजबूत रहेंगे।
👉 Important Link 👈 |
👉 Join Our Telegram Channel 👈 |
👉 Sarkari Yojana 👈 |