सीक्रेट उपाय, दुनियाभर में इन तरीकों से महिलाएं बढ़ाती हैं सुंदरता, सदियों पुराने हैं ये नुस्खे

0 619
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

कई महिलाये तो बरसो पुराने नुस्खे भी आजमाती है, जो उनकी दादी और नानी आजमाती आयी है | ऐसा नहीं है कि बरसो पुराने ये नुस्खे केवल भारत में ही आजमाए जाते है | दुनिया के अलग अलग देशो की महिलाओ के पास अपनी सुंदरता बढ़ने के कई सीक्रेट उपाय है, जिनकी बदौलत वे अपनी ख़ूबसूरती में चार चाँद लगाती है | ऐसे में आज हम आपको कुछ देशो की महिलाओ के प्राचीन नुस्खों के बारे में बताने जा रहे है, जिनका इस्तेमाल वे अपनी सुंदरता बढ़ाने में करती है

उबटन

अपने देखा होगा कि जब किसी की शादी होती है, तो दूल्हे या दुल्हन को हल्दी का लेप लगाने की रस्म होती है आपकी जानकारी के लिए बता दे ये महज रस्म भर नहीं है | इस लेप से त्वचा कांतिमय हो जाती है, निखार आता है | बेसन में हल्दी, गुलाब जल, चन्दन और दूध मिलाकर लगाने से त्वचा चमक उठती है |

ग्रीस – दही

दुनिया के खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक ग्रीस कई लोगो की पसंदीदा जगह है | यहाँ की महिलाये अपनी त्वचा का ख्याल रखने के लिए दही का इस्तेमाल करती है | जी हाँ दही केवल खाने में नहीं, सुंदरता बढ़ाने में भी काम आता है | यहाँ की महिलाये दही में जैतून का तेल मिलाकर अपनी त्वचा पर लगाती है | बता दे इससे त्वचा धुप से काली भी नहीं होती है |

मिस्त्र

मिस्त्र में एक लम्बे समय से महिलाये अपनी ख़ूबसूरती के लिए Rose Quartz का इस्तेमाल करती आ रही है | ये एक तरह का पत्थर होता है, जिसे चेहरे पर धीरे धीरे फेरा जाता है | वैसे इसका रोलर भी आता है, जिस वजह से स्किन पर इसे घिसने में आसानी होती है | बता दे आजकल पूरी दुनिया में Rose Quartz काफी पॉपुलर हो रहा है |

मोरक्को – ऑर्गन ऑइल

मोरोक्को से निकलर ऑर्गन ऑइल अब पूरी दुनिया में तारीफ पा रहा है | दरअसल बालो के लिए ऑर्गन ऑइल बेहद ही फायदेमंद माना जाता है, बता दे मोरक्कन महिलाओं का सीक्रेट है | ऑर्गन ऑइल में विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते है | इस मोरक्कन महिलाये बालो में सीरम की तरह इस्तेमाल करती है

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.