centered image />

दिन में 1 बार जरूर खाएं ये दी गई आवश्यक चीजें, बीमारियां हो जाएंगी दूर

0 541
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

रात को सोने से पहले दूध में केसर, अदरक, खजूर, अंजीर और हल्दी डालकर पीने से आपकी कई हेल्थ प्रॉब्लम दूर होती है। इसके अलावा इसका सेवन आपको सर्दी-खांसी, जुकाम और कफ जैसी समस्याओं से दूर रखता है। मिनरल्स और विटामिन के गुणों से भरपूर पिंड खजूर शरीर को स्वस्थ और इम्यून सिस्टम मजबूत रखता है। रोज 1 खजूर का सेवन खांसी, बुखार, सांस के रोगों और कब्ज जैसी समस्याएं दूर होती है।

दालचीनी की चाय बनाकर पीने से शरीर भी गर्म रहता है और या ब्लड-सर्कुलेशन को भी नियंत्रित रखने में मददगार होती है। इसके अलावा दालचीनी पाउडर का सेवन आपको सर्दी-खांसी जैसी समस्याओं से बचाता है। रोजाना 1 चम्मच च्यवनप्राश का सेवन पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और इसे खाने से पूरा दिन शरीर में सर्दियों में काजू, अखरोट, किशमिश और बादाम का सेवन शरीर को गर्म रखने के साथ-साथ बीमारियों से भी बचाता है।

इसके अलावा आप बादाम का दूध भी पी सकते है। सर्दियों में मूंगफली, चिक्की और गुड़ खाना तो हर कोई पंसद करता है लेकिन आयरन और फास्फोरस के गुण वाली चिक्की शरीर के तापमान को नियंत्रित रखती है। सर्दी में इसे खाने से शरीर में कैलरी की कमी भी पूरी हो जाती है।

रात में सोने से पहले अगर भारी भोजन कर लें तो इससे कब्ज जैसी पेट की कई बीमारियां घेर लेती हैं। ऐसे में इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि सोने से पहले क्या खा रहे हैं और क्या नहीं। कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें अगर रात के खाने में शामिल करें तो इससे पेट भी भरेगा और पाचन भी दुरुस्त रहेगा।

लिवर की इस बीमारी के खतरों से रखें बचकर। शरीर में होने वाले कई बदलाव पुर्वनुमान लगाने में सहायक हैं।
इन आहारों के सेवन से आप बचा सकते हैं अपना लिवर।

लिवर हर इंसान के शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग होता है। अगर व्यक्ति का लिवर सही है तो समझो कि वह पूरी तरह से स्वस्थ है। लेकिन कई लोगों को इसके कार्यों और मानव शरीर में इसके योगदान के बारे में पता नहीं होता है। यह रक्‍त को शुद्ध करने के साथ ही भोजन को पचाने में मदद भी करता है। इससे बने बाइल जूस से खाना पचाने में मदद मिलती है। लेकिन हमारी बुरी आदतों जैसे ज्‍यादा तले भुने खाना, एक्‍सरसाइज न करना, जरूरत से ज्यादा धूम्रपान करना और शराब पीना जैसी बुरी लत का लिवर पर बहुत असर पड़ता है। अधिक दबाव पड़ने पर लिवर सही तरीके से विषाक्त पदार्थों को बाहर नहीं निकाल पाता।

लेकिन कई ऐसे खाद्य पदार्थों है जो स्वाभाविक रूप से लीवर को साफ कर सकते हैं। प्राकृतिक क्षमता उत्तेजक इन खाद्य पदार्थों के सेवन से शरीर से विषाक्त पदार्थों को साफ किया जा सकता है। जब इस अंग को किसी प्रकार की क्षति पहुंचती है तो इससे आपके स्‍वास्‍थ्‍य पर बहुत बुरा असर पड़ता है। डॉक्टर्स का कहना है कि लिवर में खराबी होने पर उम्र भी प्रभावित होती है। आज हम आपको लिवर को सुरक्षित रखने के कुछ आसान उपाय बता रहे हैं।

प्रतिदिन सुबह नाश्‍ते से पहले एक चम्‍मच जैतून तेल में एक छोटा चम्‍मच नींबू का रस मिला कर पीएं। यह आपके लिवर के स्‍वास्‍थ्‍य का पूरा ख्‍याल रखेगा। लेकिन अगर आप इसका सेवन कर रहें हैं तो आपको सिगरेट, शराब तंबाकू के अलावा बेकार खानपान से दूर रहना होगा। अपने डाइट में हेल्‍दी खानपान को शामिल करें और प्रतिदिन एक्‍सरसाइज जरूर करें।

लिवर को मजबूत बनाने में लहसुन बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। लहसुन की एक छोटी सी सफेद कली में लिवर एंजाइम को सक्रिय करने की क्षमता होती है। जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकलवाने में मदद करती हैं। साथ ही लहसुन में उच्‍च मात्रा में मौजूद ऐलिसिन और सेलेनियम, दोनों ही तत्‍व लीवर की सफाई करने में मदद करते हैं।

विटामिन ए युक्त पदार्थों की कमी से एक तरफ जहां आप बीमार पड़ सकते हैं। वहीं अगर आप ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करते हैं तो यह आपके लिवर को नुकसान पहुंचा सकता है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.