रोजाना इस तरह घी से चेहरे की मसाज करें, पिंपल्स गायब हो जाएंगे और आप कियारा आडवाणी जैसी ग्लो करेंगी

0 675
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

घी एक डेयरी उत्पाद है जिसे मलाई की मदद से तैयार किया जाता है। घी आपके खाने के स्वाद को दोगुना कर देता है. इतना ही नहीं घी खाने से आपको कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि घी के इस्तेमाल से आप स्वस्थ त्वचा पा सकते हैं। अगर नहीं तो आज हम आपको अच्छी त्वचा पाने के लिए घी का इस्तेमाल करने का तरीका बताने जा रहे हैं।

घी में विटामिन ए, डी, ई, के और ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे गुण होते हैं। यह आपकी त्वचा से अशुद्धियों को दूर करने में मदद करता है, जिससे दाग-धब्बे, पिंपल्स और डार्क सर्कल जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। साथ ही आपको मुलायम और दमकती त्वचा मिलती है तो आइए जानते हैं चेहरे पर घी का इस्तेमाल कैसे करें-

हल्दी और घी

इसके लिए सबसे पहले एक कटोरी में आवश्यकतानुसार घी और आधा चम्मच हल्दी डालें। फिर इसे अच्छे से मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं। इसके बाद इसे करीब 10 से 15 मिनट तक लगाएं और धो लें। इससे आपके चेहरे से टैनिंग और दाग-धब्बे दूर होते हैं। साथ ही चेहरे पर भी निखार आता है।

बेसन और घी

इसके लिए एक कटोरी में 2 चम्मच घी, एक चम्मच बेसन, एक चुटकी हल्दी और कुछ बूंदे नींबू की डालें। फिर इसे अच्छे से मिलाकर फेस पैक बना लें। इसके बाद इस फेस पैक को चेहरे पर समान रूप से लगाएं। फिर इसे करीब 15 मिनट तक लगाने के बाद धो लें। इस फेस पैक को लगाने से आपकी पिगमेंटेशन या झाइयों की समस्या दूर हो जाएगी।

केसर और घी

इसके लिए एक कटोरी में एक से डेढ़ चम्मच घी लें। – फिर इसमें केसर के 3-4 छल्लियां डालकर मिलाएं. फिर आप इसे कुछ मिनट के लिए रखें और इसके बाद आप इसे अपने पूरे चेहरे पर अच्छे से लगाएं। फिर आप इसे अपने चेहरे पर लगभग 20 मिनट के लिए लगाएं और फिर धो लें। घी में एंटी-एजिंग गुण होते हैं इसलिए इस फेस पैक के इस्तेमाल से झुर्रियां कम करने में मदद मिलती है।

सादा घी

इसके लिए अपनी हथेली पर थोड़ा सा घी लगाकर चेहरे पर धीरे-धीरे मसाज करें। रात को सोने से पहले आंखों के नीचे मसाज करेंगे तो डार्क सर्कल की समस्या दूर हो जाएगी। साथ ही यह आपको ग्लोइंग स्किन देता है।

चेहरे पर घी लगाने से फायदा होता है। चेहरे पर घी लगाने के फायदे

चेहरे पर घी लगाने से त्वचा में प्राकृतिक निखार आता है।
घी एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर होता है इसलिए इसके इस्तेमाल से झुर्रियां कम हो सकती हैं।
घी चेहरे पर होने वाली खुजली से भी राहत दिला सकता है।
सर्दियों में रूखी त्वचा को दूर करने में भी घी काफी कारगर होता है।
फटे होंठों की समस्या को दूर करने के लिए घी बहुत फायदेमंद होता है।
डार्क सर्कल्स को दूर करने के लिए भी घी रामबाण की तरह काम करता है।
चेहरे से मुंहासे और दाग-धब्बे दूर करने में भी घी बहुत फायदेमंद होता है।
घी चेहरे से दाग-धब्बे दूर करने में भी मददगार है।

(नोट – इस लेख में दिखाई गई जानकारी सामान्य विवरण पर आधारित है। कोई भी निर्णय लेने से पहले डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह लें। Sabkuchgyan इसका समर्थन नहीं करता है और इसके लिए जिम्मेदार नहीं होगा। हमारा मुख्य उद्देश्य केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करना है)

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.