Mann ki baat 2023: पीएम मोदी आज करेंगे साल 2023 की पहली ‘मन की बात’, न्यू इंडिया की प्रगति गाथा पर करेंगे चर्चा

0 90
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Mann ki baat 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मन की बात कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित करेंगे. साल 2023 में मन की बात कार्यक्रम की यह पहली कड़ी है, जो सुबह 11 बजे प्रसारित होगी। साल की पहली कड़ी में पीएम मोदी नए भारत की प्रगति की कहानी देशवासियों से साझा करेंगे. इसके साथ ही प्रधानमंत्री देश के विकास के लिए अपने विचार साझा करेंगे। इसके अलावा वे नए साल में देश के विकास को लेकर लोगों की अपेक्षाओं पर चर्चा करेंगे।

Mann ki baat 2023

इस कड़ी में प्रधानमंत्री मोटे अनाज जैसे ज्वार, बाजरा, सावन, कोदो, रागी और उनके गुणों के बारे में बात करेंगे. पीएम मोदी के नेतृत्व में, भारत सरकार ने वर्ष 2023 को अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष घोषित करने का प्रस्ताव रखा, जिसे संयुक्त राष्ट्र महासभा ने स्वीकार कर लिया। पीएम मोदी का विजन भारत को मोटे अनाज के हब के रूप में विकसित करना है।

यह भी पढ़ें: 1 फरवरी से शुरू होगी गेहूं की बिक्री, OMSC को मिली मंजूरी, आटे के दाम घटेंगे

गौरतलब है कि पीएम महीने के आखिरी रविवार को रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में देश और दुनिया से जुड़ी कई बातें देशवासियों के सामने रखते हैं. साल 2022 के आखिरी कार्यक्रम में पीएम मोदी ने पर्यावरण से जुड़ी बातों का जिक्र किया था. इसके साथ ही उन्होंने कई अन्य मुद्दों पर भी अपनी बात रखी। इस बीच पीएम मोदी ने कोरोना महामारी के बढ़ने का जिक्र करते हुए लोगों को सावधान रहने की सलाह भी दी थी.

Mann ki baat 2023
Mann ki baat 2023

बता दें कि मन की बात कार्यक्रम की 100वीं कड़ी अप्रैल के महीने में होने जा रही है. इसी कड़ी के लिए केंद्र सरकार ने लोगो और जिंगल मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की है। प्रतियोगिता 18 जनवरी से शुरू हो चुकी है, जिसके लिए लोग अपने लोगो और जिंगल्स जमा कर रहे हैं। जमा करने की अंतिम तिथि 1 फरवरी है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आप आसानी से mygov.in पर आवेदन और जमा कर सकते हैं।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.