लंदन चर्च शूटिंग: लंदन में एक चर्च के बाहर अंधाधुंध फायरिंग में 6 लोग घायल, लड़की की मौत

0 68
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

लंदन के एक चर्च के बाहर शनिवार को हुई गोलीबारी में छह लोग घायल हो गए। लंदन की मेट्रोपॉलिटन पुलिस के मुताबिक, एनडब्ल्यू1 के फोनिक्स रोड में दोपहर को हुई गोलीबारी में छह लोग घायल हो गए। घायलों में से एक सात साल की बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने शनिवार को एक बयान में कहा कि एक चर्च के बाहर हुई गोलीबारी में एक सात साल की बच्ची और 48, 54 और 41 साल की तीन महिलाएं घायल हो गईं। बता दें कि अंतिम संस्कार में सभी आए थे। प्रारंभिक पुलिस जांच के अनुसार, चर्च के पास चल रहे एक वाहन से गोलियां चलाई गईं, जो बाद में मौके से फरार हो गया। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और जांच जारी है।

पुलिस अधिकारी एड वेल्स ने कहा कि गोलीबारी की कोई भी घटना अस्वीकार्य है, लेकिन यह चौंकाने वाली बात है कि शनिवार दोपहर हुई गोलीबारी में दो बच्चों सहित इतने सारे लोग घायल हो गए. उन्होंने कहा कि भयानक हमले की जांच पहले से ही चल रही है जिसमें स्थानीय अधिकारी और विशेषज्ञ जासूस शामिल हैं। वेल्स ने आश्वासन दिया कि पुलिस जिम्मेदार लोगों की पहचान करने और घायलों को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.