centered image />

घने कोहरे और ठंड से प्रदेश में 16 से 19 तक येलो और ऑरेंज अलर्ट, तापमान में आएगी गिरावट

0 101
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

प्रदेश भर में 16 से 19 जनवरी तक घने कोहरे और शीत लहर की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने विभिन्न जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसमें यह भी कहा गया है कि पश्चिमी यूपी के अधिकांश हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण शनिवार को तापमान में 3 से 8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। यह गिरावट आगे भी जारी रहेगी।

येलो अलर्ट: रायबरेली, लखनऊ, अमेठी, बाराबंकी, गोंडा, अंबेडकर नगर, संभल, बदायूं, कासगंज, इटा, मैनपुरी, इटावा, जालौन, झांसी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर, उन्नाव, हमीरपुर, महोबा, गोंडा, बी. मा देवरिया, बलिया, बस्ती, सिद्धार्थनगर, महराजगंज सहित पूर्वांचल के अधिकांश जिले।

ऑरेंज अलर्ट: सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, गाजियाबाद, अलीगढ़, मथुरा, बरेली, पीलीभीत, अमरोहा, रामपुर, आगरा, फिरोजाबाद समेत पश्चिमी यूपी के ज्यादातर जिले।

पारा 4 से 6 डिग्री तक कम होगा

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी शुरू हो गयी है. वहां से आ रही बर्फीली हवाओं से अगले दो-तीन दिनों में प्रदेश में तापमान में 4 से 6 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। 16 से 19 जनवरी तक राज्य के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति रहेगी। पश्चिमी यूपी ज्यादा प्रभावित होगा।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.