centered image />

Jio 5G Launch Date: Jio 5G कब लॉन्च होगा? कितने रुपये का होगा रीचार्ज, इस दिन हो सकता है खुलासा

0 230
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Jio 5G Launch Date: 5G स्पेक्ट्रम नीलामी के बाद अब हर कोई 5G सेवाओं के शुरू होने का इंतजार कर रहा है। कंपनियों ने जल्द ही 5जी सेवाएं शुरू करने के संकेत दिए हैं, लेकिन कोई खास तारीख नहीं दी गई है। एयरटेल ने स्पष्ट किया है कि वह अपनी 5जी सेवा इसी महीने यानी अगस्त 2022 में ही लॉन्च करेगी।

ऐसे में क्या भारतीय टेलीकॉम सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनी Jio Airtel से पीछे रहेगी? हमें ऐसा नहीं लगता। Jio के आने के बाद भारतीय टेलीकॉम इंडस्ट्री में काफी बदलाव आया है।

भले ही कंपनी के पास सिर्फ 4G नेटवर्क है, लेकिन ग्राहकों तक पहुंचने में यह सफल रही है। अब 5जी की बारी है और यहां जियो देरी से एयरटेल को बाजी जीतने नहीं दे सकती।

Jio 5G Launch Date:

Airtel इस महीने के अंत तक अपनी 5G सेवा शुरू करने के लिए तैयार है और Jio भी ऐसा ही कर सकता है। हालांकि, कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन कुछ संकेत जरूर दिए गए हैं।

5जी स्पेक्ट्रम नीलामी के बाद कंपनी की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि वे आजादी के अमृत महोत्सव से अपनी 5जी सेवाएं शुरू करेंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि Jio इसी महीने अपनी 5G सर्विस भी लॉन्च कर सकती है।

Jio 5G प्लान की हो सकती है घोषणा –

इसकी वजह एयरटेल 5जी तारीख की घोषणा और इसी महीने जियो की बड़ी बैठक है। दरअसल, 29 अगस्त को आरआईएल की एजीएम यानी सालाना आम बैठक है। जियो की पैरेंट कंपनी रिलायंस इस मीटिंग में बड़ा ऐलान कर सकती है।

रिलायंस की सालाना आम बैठक में हर साल जियो से जुड़े कई बड़े ऐलान किए जाते हैं. संभव है कि इस बार हमें Jio 5G की लॉन्चिंग डेट के बारे में डिटेल्स, प्लान्स और अन्य जानकारी मिल जाए।

कंपनी इस दिन अपनी सेवाएं भी शुरू कर सकती है। हाल ही में जियो ने जानकारी दी थी कि 1000 शहरों में उसकी 5जी कवरेज प्लानिंग पूरी हो चुकी है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.