centered image />

स्वस्थ रहना है तो पानी से ऐसे करें बॉडी को डिटॉक्स, जानिए अभी

0 361
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

आजकल कीजीवनशैली में हमारा खान-पान बहुत बदल चुका है। लोग जंक फूड पर निर्भर होते जा रहे हैं। जंक फूड से होने वाले नुक्सान से बहुत से लोग अनजान हैं। इसके नुक्सान से बॉडी को डिटॉक्सिफाई करना जरूरी है। इसके लिए कुछ वाटर बेस्ड ड्रिंक्स आपकी मदद कर सकती हैं। यह डिटॉक्स ड्रिंक्स न केवल आपके शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालती हैं बल्कि आपके शरीर को साफ कर आपका वजन कम करने में भी मदद करती हैं।

नींबू और अदरक वाला डिटॉक्स वाटर

अदरक एक प्राकर्तिक दर्द निवारक है और इसे पानी में डालकर पीने से ये बेहतरीन फायदे देता है। इसे बनाने के लिए कमरे के तापमान वाला 12 ओंस पानी के साथ आधा नींबू और आधा इंच अदरक को कूटकर मिला लें। अब सुबह-सुबह इसका सेवन करें।

मोर्निंग वाला डिटॉक्स वाटर

नींबू में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसमें मोजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स हमारी त्वचा पर निखार लाते हैं। इसके लिए रोजाना सुबह एक बड़े ग्लास पानी में आधा नींबू निचोड़कर पिएं। रोजाना सुबह इसे पीने से न सिर्फ शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकलते हैं बल्कि शरीर पूरे दिन तरो-ताजा भी रहता है। ध्यान रहे कि इसमें नमक या चीनी न मिलाएं।

शहद, नींबू और गर्म पानी

शरीर को डिटॉक्सिफाई करने का यह सबसे पुराना और असरदार तरीका है। इसे बनाने के लिए गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद, और दस से पंद्रह नींबू की बूंदें डालकर अच्छे से मिलाकर सुबह-सुबह खाली पेट सेवन करें। रोजाना ऐसा करने से शरीर को लाभ मिलेगा और सभी टोक्सिंस भी बाहर निकल जाएंगे।

एलोवियरा वाटर जूस

एलोवियरा जूस के कई तरह के स्वास्थ्य लाभ होते हैं। इसके सेवन से शरीर के सभी विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। इसके लिए 2 चम्मच एलोवियरा जूस में एक कप पानी मिलाएं और इसे दिन में 2 बार पिएं। नियमित रूप से एलोवियरा जूस का सेवन करने से शरीर के सभी टोक्सिंस बाहर निकल जाते हैं।

 

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.