centered image />

अगर आप दुबले-पतले और अंडरवेट है तो घबराये नहीं, इन ख़ास तरीको से बढ़ाये अपना वजन

0 954
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

अगर आप दुबले-पतले है और सोचते है कि आपको अपनी हैल्थ या खान-पान पर ज्यादा ध्यान देने की जरुरत नहीं है, तो आप गलत हैं| मोटापे के अलावा वजन कम होना भी सेहत के लिए हानिकारक हैं| एक स्टडी में मुताबिक 20% लोग अपने दुबलेपन को लेकर डिप्रेशन झेल रहे हैं| ऐसे में आप अच्छी डाइट लेकर अपना वजन बढ़ा सकते हैं|

वजन बढ़ाने के साथ स्वस्थ रहना भी जरुरी है| ऐसे में जरुरी है कि ऐसे पदार्थो का सेवन किया जाए जो कैलोरी से भरपूर हों| उच्च प्रोटीन युक्त आहार वजन बढ़ाने में काफी लाभदायक है| दिन में 2 बार के बजाये 4-5 बार भोजन करें|

पीनट बटर
एक चम्मच पीनट बटर प्रतिदिन खाना सेहत के लिए काफी लाभदायक है| इसमें करीब 100 कैलोरी होती है| इसमें बड़ी मात्रा में प्रोटीन और वसा भी होता है|

डेयरी प्रोडक्ट
डेयरी प्रोडक्ट जैसे चीज और दूध में भरपूर मात्रा में वसा होता है, जिसके सेवन से आसानी से वजन बढ़ सकता है| साथ ही इसमें कैल्शियम और कोलेस्ट्रॉल भी अधिक मात्रा में होता है, जिससे बोन डेंसिटी बढ़ती है| एक गिलास वसा युक्त दूध में 120-150 कैलोरी होती है| गर्म दूध में शहद मिलाकर पीने से भी वजन तेजी से बढ़ता है|

आलू
इसमें फाइबर, स्टार्च और विटामिन सी काफी मात्रा में होता है| एक मध्यम आकार के आलू से 150-200 कैलोरी प्राप्त कि जा सकती है|

फल
केला, खरबूजा, पपीता, आम, अनानास आदि खाने से वजन बढ़ता हैं| इनमे प्राकर्तिक शर्करा होती हैं, जो ऊर्जा का अच्छा स्त्रोत होता है| खरबूजा जैसा फल डिहाइड्रेशन से भी बचाता है|

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.