अगर आप सर्दी से बचने के लिए ज्यादा चाय पी रहे हैं तो हो जाइए सावधान

0 271
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

सर्दी का मौसम शुरू होते ही कई लोग चाय पीने का बहाना ढूंढ़ते हैं। अगर आप भी सर्दी-जुकाम से बचाव के लिए ज्यादा चाय का सेवन करते हैं तो अपनी इस आदत को तुरंत बदल लें। ज्यादा चाय पीना आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है और आपको बीमार कर सकता है। आइए जानें कैसे।

ज्यादा चाय पीने के नुकसान

पेट के लिए हानिकारक

ज्यादा चाय पीने से पेट की समस्या हो सकती है। ऐसा करने से पाचन क्रिया बिगड़ जाती है। इससे गैस, सूजन और कब्ज जैसी पेट की समस्याएं हो सकती हैं। खासकर उन लोगों के साथ ऐसा ज्यादा होता है जो सुबह खाली पेट चाय पीते हैं।

गर्भवती महिलाओं के लिए-

गर्भवती महिलाओं को ज्यादा चाय पीने से बचना चाहिए। ऐसा करने से न सिर्फ उनकी बल्कि गर्भ में पल रहे बच्चे की सेहत पर भी असर पड़ता है। चाय के अधिक सेवन से कई समस्याएं हो सकती हैं और कुछ गंभीर मामलों में गर्भपात का खतरा भी बढ़ सकता है।

एनीमिया का खतरा

स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो दिन में 3 से 4 कप से ज्यादा चाय पीना सेहत के लिए हानिकारक होता है। ऐसा करने से पाचन क्रिया प्रभावित होने के साथ-साथ शरीर में धीरे-धीरे आयरन की कमी होने लगती है और लोग एनीमिया के शिकार हो सकते हैं।

नींद न आना

चाय में मौजूद कैफीन और टैनिन आपकी नींद की गुणवत्ता को खराब करके आपकी नींद को बाधित करने का काम करते हैं। जिसके कारण व्यक्ति को रात में अच्छी नींद नहीं आती है और सुबह वह चिड़चिड़ा महसूस करता हुआ उठता है। दरअसल, कैफीन उत्तेजक के रूप में काम करता है। यह आपके दिमाग को सतर्क करता है। इसके अधिक सेवन से व्यक्ति को मूड स्विंग्स की समस्या भी हो सकती है।

पेट में जलन

ज्यादा चाय पीने से कई लोगों को सीने में जलन, पेट में गैस, अपच और खट्टी डकारें जैसी समस्याएं होती हैं।

आंतों पर होगा असर-

चाय पीने से कई तरह की समस्याएं हो जाती हैं। चाय पीने से भी आंतें खराब हो जाती हैं। जिससे खाना पचने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है।

घबराहट महसूस होना

चाय में मौजूद कैफीन और टैनिन आपके तंत्रिका तंत्र को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं, जिससे आपका मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होता है। यदि आप बहुत अधिक चाय का सेवन करते हैं, खासकर दूध के साथ, तो यह आपको नर्वस महसूस करा सकता है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.