centered image />

आपके शरीर में है पानी की कमी तो नजर आएंगे ये लक्षण, जल्दी जानिए

0 790
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

पानी हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। हमारे शरीर का 70 प्रतिशत वजन पानी के चलते ही है। पानी हमारे शरीर के हर कार्य के लिए जरूरी है। अगर शरीर में पानी की कमी जाए तो तनाव जैसी समस्या हो सकती है। इससे चिड़चिड़ापन भी होने लगता है। आज हम आपको पानी की कमी होने पर, क्या-क्या लक्षण दिखाई देते हैं इसकी जानकारी देने जा रहे हैं।

बार-बार मुंह सूखना

कई लोग इस बात की शिकायत करते हैं कि उनका मुंह बार-बार सूखता क्यों है, ऐसा इसलिए है क्योंकि आपके शरीर में पानी की कमी हो गई है। इस समस्या का उपाय है कि आप ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं।

पाचन समस्या

पानी की कमी होने पर खाना ठीक से पच नहीं पाता। इसके साथ ही पानी की कमी के कारण आपकी आंतों की सफाई भी नहीं हो पाती। इसलिए पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने के लिए पानी जरूर पिएं।

चक्कर आना

ये समस्या पानी की कमी होने पर अक्सर होती है और बहुत आम भी है। इसलिए अगर आपको ज्यादा चक्कर आते हैं तो आप ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं।

यूरिन कम आना

अगर आपने इस बात को नोटिस किया हो कि आपको दिनभर में बहुत कम यूरिन आता है तो इसका मतलब आपके शरीर में पानी की कमी है। एक नार्मल हाइड्रेट व्यक्ति को दिनभर में 6 से 7 बार यूरिन आना चाहिए।

भूख लगना

पानी की कमी होने पर कई लोगों को बार-बार भूख लगने की समस्या भी हो जाती है। अगर आपको खाना-खाने के बाद भी भूख लगती है तो आप खाने के बीच-बीच में थोड़ा पानी जरूर पिएं।

सिरदर्द होना

जब शरीर में पानी की कमी होती है तो सिरदर्द की समस्या होना आम बात है, कई बार ये सिरदर्द रोजाना होने लगता है। इसका इशारा पानी की कमी की तरफ हो सकता है। इसके लिए अपने शरीर को हाइड्रेट रखें।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.