सीने में होती है जलन, तो इन उपाय से होगी ये समस्या दूर

0 671
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

सीने में जलन की समस्या को एसिड रिफ्लक्स कहा जाता है। ये समस्या अनियमित जीवनशैली और खराब खान-पान के कारण होती है। ये समस्या आजकल हर व्यक्ति को अपनी चपेट में लिए हुए है। इस समस्या में शरीर की पाचन क्रिया प्रभावित होती है और इस कारण सीने में जलन होना शुरू हो जाती है। गले में जलन होना भी इस समस्या का एक लक्षण है। आईए जानते हैं एसिड रिफ्लक्स के लिए कुछ कारगर उपाय।

कैसे होता है एसिड रिफ्लक्स

एसिड रिफ्लक्स की समस्या खराब एलईएस यानी लोअर इसोफेगल स्पिंचर ठीक से कार्य नहीं करता और पेट में मोजूद एसिड को पेट के ऊपर की तरफ ले जाता है। इसका अन्य कारण पेट में उठने वाला दबाव एलईएस के झेलने की क्षमता से अधिक होता है।

एसिड रिफ्लक्स के ये होते हैं लक्षण

  • सीने में दर्द होना।
  • किसी चीज को निगलने में परेशानी होना।
  • पेट या पीठ के हिस्से में जलन होना।
  • मुंह में भोजन का वापस आ जाना।

एसिड रिफ्लक्स के लिए घरेलू उपाय

  • सीने में जलन की समस्या यानी एसिड रिफ्लक्स को रोकने के लिए खाना खाने के बाद गुड़ का सेवन करें। इससे एसिड रिफ्लक्स से राहत मिलती है।
  • एसिड रिफ्लक्स के लिए एक कप पानी को रात को उबालकर इसमें एक चम्मच सौंफ मिलाकर ढक कर रख दें। सुबह इस पानी को छान लें, अब इसमें एक चम्मच शहद मिलाकर भोजन के बाद पिएं।
  • एसिड रिफ्लक्स की समस्या में मुलेठी फायदेमंद होती है, मुलेठी का चूर्ण या काढ़ा बनाकर पीने से फायदा होता है।
  • एसिड रिफ्लक्स में त्रिफला का चूर्ण काफी फायदेमंद होता है, त्रिफला के चूर्ण को दूध में डालकर पीने से फायदा होता है। इसके अलावा दूध में मुनक्का डालकर उबाल लें, ठंडा होने पर इसे पिएं तो एसिड रिफ्लक्स से राहत मिलती है।
  • एसिड रिफ्लक्स की समस्या में आप कच्ची सौंफ चबाएं, इससे काफी फायदा होता है। इसके अलावा आप नारियल पानी पिएं, सुबह के समय खाली पेट एक ग्लास गुनगुना पानी पीने से भी इस समस्या से निजात मिलती है।
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.