गुरु गोचर 2023: नए साल में खुलेगा इस राशि के लोगों का बंद भाग्य

0 441
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

नए साल में ग्रहों की चाल का असर लोगों के जीवन पर साफ देखने को मिलेगा। ज्योतिष शास्त्र में बृहस्पति ग्रह को सुख-समृद्धि का कारक माना गया है। ऐसे में जब किसी की कुंडली में बृहस्पति शुभ स्थिति में होता है तो व्यक्ति का वैवाहिक जीवन सुखी रहता है और जीवन में खुशियां आती हैं। वहीं जब बृहस्पति एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करता है तो यह व्यक्ति के ज्ञान, शिक्षा, संतान, दान, पिता-पुत्र आदि को प्रभावित करता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल 2023 में बृहस्पति मीन राशि को छोड़कर मेष राशि में प्रवेश करेगा। बृहस्पति के मेष राशि में प्रवेश करने से कई राशियों को इससे खासा फायदा होता है। आइए जानते हैं किस राशि के लिए आने वाला साल खुशियां लेकर आने वाला है।

मिथुन राशि

बृहस्पति के मेष राशि में प्रवेश करने से मिथुन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा। वहीं इस राशि के जातकों की आय में वृद्धि होगी। भाग्य का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। इतना ही नहीं बिजनेस में तरक्की और नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। वहीं, बृहस्पति का गौचर आय के नए रास्ते खोलेगा।

मीन राशि

बृहस्पति मीन राशि से निकलकर ही मेष राशि में प्रवेश करेगा। ऐसे में इस राशि के जातकों को भी विशेष लाभ मिलेगा। इस अवधि में अचानक धन लाभ होगा। नौकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। वहीं दूसरी ओर अगर आप व्यापार करते हैं तो इस दौरान कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है।

कर्क राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कर्क राशि के जातकों की कुंडली में बृहस्पति शुभ लाभ देगा। करियर में तरक्की के नए मौके मिलेंगे। इतना ही नहीं, नई आय की भी संभावना है। साथ ही व्यक्ति का सम्मान भी बढ़ सकता है।

तुला राशि 

इस राशि के जातकों के लिए बृहस्पति का गौचर नौकरी में भी तरक्की लाता है। व्यापार में लाभ होगा। इस दौरान लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे और व्यक्ति की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

मेष राशि

इस राशि के लोगों को नए साल में हर काम में सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। व्यक्ति के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। इस अवधि में किसी खास दोस्त से मुलाकात हो सकती है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.