चने के साथ किशमिश भिगोकर खाने से सेहत को होंगे 5 बड़े फायदे, हड्डियां बनेंगी मजबूत

0 365
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

ज्यादातर लोग खुद को स्वस्थ रखने के लिए भीगे हुए चने खाते हैं। कई लोग चने के साथ गुड़ आदि का सेवन करते हैं लेकिन क्या आपने कभी चने के साथ किशमिश खाया है? दरअसल, चना और किशमिश दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। ऐसे में अगर आप नियमित रूप से भीगे हुए चने और किशमिश का सेवन करते हैं तो इससे मोटापा, शरीर में खून की कमी, कमजोर इम्यूनिटी की समस्या कम हो सकती है. आपको बता दें कि किशमिश में प्रोटीन, आयरन, फाइबर, पोटैशियम, मैंगनीज, कॉपर, विटामिन-बी6 जैसे कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो कई तरह से फायदेमंद हो सकते हैं। वहीं, भीगे हुए चने में प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट आदि मौजूद होते हैं। ये सभी पोषक तत्व आपके शरीर के लिए बहुत जरूरी हैं। आइए जानते हैं चने और किशमिश एक साथ खाने से क्या स्वास्थ्य लाभ होते हैं-

हड्डियां मजबूत बनाता है: शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए भीगे हुए चने और किशमिश खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। आपको बता दें कि चने और किशमिश दोनों के मिश्रण में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है, जो आपकी हड्डियों की ताकत को बढ़ाता है। यह खोखली हड्डियों में जान डाल सकता है। साथ ही हड्डियां लंबे समय तक स्वस्थ रहती हैं।

ऊर्जा वर्धक: चने और किशमिश को ऊर्जा का पावरहाउस माना जाता है। अगर आप कमजोरी के शिकार हैं तो नियमित रूप से इन दो चीजों का सेवन करें। आपको बता दें कि किशमिश और चने में आयरन और कई जरूरी विटामिन होते हैं, जिनसे आपके शरीर को भरपूर ऊर्जा मिल सकती है।

कब्ज से राहत: भीगे हुए चने और किशमिश कब्ज के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं. ऐसे में अगर किसी को इस तरह की समस्या है तो वह इन दो चीजों का सेवन कर सकता है। आपको बता दें कि इसमें उच्च मात्रा में फाइबर होता है, जो आंतों की समस्याओं को कम कर सकता है। साथ ही यह आपके पाचन को भी मजबूत कर सकता है.

किशमिश को भिगोकर खाएं

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएं: शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए चने और किशमिश ज्यादा फायदेमंद माने जाते हैं। दरअसल, किशमिश और भीगे हुए चने का सेवन करने से आपके शरीर को एंटीऑक्सीडेंट मिलते हैं, जो आपकी कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा सकते हैं। इसकी मदद से संक्रमण और बैक्टीरियल समस्याओं को कम करने में मदद मिल सकती है।

खून की कमी को दूर करें: शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए चने और किशमिश दोनों ही फायदेमंद माने जाते हैं। बता दें कि चने और किशमिश में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है. ऐसे में इन दोनों चीजों का सेवन आपके शरीर में खून की कमी को दूर कर सकता है। इसके अलावा चने और किशमिश को मिलाकर खाने से आंखों की रोशनी भी बढ़ती है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.