पेशाब करने के बाद भी बूंद का गिरना- अगर महसूस हो और इसे अनदेखा ना करें, ये लक्षण है गंभीर बीमारी के
पेशाब त्यागना एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। ऐसा मनुष्य ही नहीं लगभग सभी जीव जंतु भी करते हैं। कभी-कभी पेशाब करते समय हमें कई बीमारियों का संकेत मिलता है और लोग उस बात पर ध्यान नहीं देते हैं। आज हम एक ऐसी ही एक गंभीर समस्या के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे पेशाब त्यागते समय पहचाना जा सकता है।
AIIMS भोपाल में निकली नॉन फैकेल्टी ग्रुप A के लिए भर्तियाँ – अभी देखें
सरकारी नौकरी करने के लिए बंपर मौका 8वीं 10वीं 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन
दिल्ली पुलिस नौकरियां 2019: 649 हेड कांस्टेबल पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करें
पेशाब करने के बाद भी बूंद का गिरना
पेशाब करने के बाद कभी -कभी बूंद का टपकना एक सामान्य प्रक्रिया है और यह लगभग सभी व्यक्तियों के साथ होता है, किन्तु अगर यह किसी के साथ लगातार होता है, तो गंभीर समस्या का संकेत है। यह संकेत प्रोस्टेट का होता है।
अगर आपको रात में सोते समय अचानक से पेशाब आता महसूस होता है या मूत्र त्याग करने की इच्छा हो परन्तु पेशाब के दौरान अगर मूत्र बाहर न आये तो यह प्रोस्टेट कैंसर का एक मुख्य लक्षण है। इसमें प्रोस्टेट का आकार धीरे-धीरे ज्यादा होने लगता है।
डॉक्टर्स के मुताबिक़ मोटे लोगों में यह समस्या होने का सबसे अधिक खतरा होता है, जबकि कमजोर लोगों में प्रोस्टेट कैंसर का खतरा बेहद कम रहता है। अधिक वसा युक्त खाना खाना भी इसके कारण हो सकते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो अपने नजदीकी चिकित्सक से तुरंत संपर्क करें ताकि इसकी पाचन की जा सके। अगर इस पर आप ध्यान नहीं देते हैं तो इसके काफी गंभीर परिणाम हो सकते हैं।
Comments are closed.