इन लाल चीजों का जूस पीने से शीघ्र ही दूर होगी शरीर में खून की कमी

0 696
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

हमारे शरीर में दो प्रकार की रक्त कोशिकाएं पाई जाती है सफेद रक्त कोशिकाएं और लाल रक्त कोशिकाएं। जब लाल रक्त कोशिकाओं की संख्या कम हो जाती है तब शरीर में खून की कमी होने लग जाती है। एनीमिया रोग शरीर में खून की कमी के कारण होता हैं। इससे बचने के लिए ऐसे फल और सब्जियों का सेवन करना चाहिए जिससे शरीर को भरपूर मात्रा में विटामिन ए, सी, आयरन मिल सके। इससे हीमोग्लोबिन तेजी से बढ़ा सकते है। खून की कमी होने पर रोगप्रतिरोधक क्षमता भी हो जाती हैं जिससे शरीर शीघ्र ही बीमारी की चपटे में आ जाता है। तो आइए जानते खून की कमी दूर करने के लिए किन चीजों का सेवन अधिक करना चाहिए।

  1. अगर आपके शरीर में खून की कमी हैं तो आपको प्रतिदिन टमाटर का सेवन करना चाहिए। टमाटर में विटामिन ए और सी की भरपूर मात्रा पाई जाती हैं जो हीमोग्लोबिन को तेजी से बढ़ाते हैं। टमाटर का जूस या टमाटर का सलाद के रूप में सेवन करने पर खून की कमी शीघ्र ही दूर होगी।2. अनार शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी दूर करता हैं। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन ए, सी और आयरन के तत्व पाए जाते हैं जो हीमोग्लोबिन को बढ़ाते हैं और एनीमिया रोग को दूर करते हैं। अनार का जूस रक्त की अशुद्धियों को भी दूर करता हैं और रोगप्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाता है।3. सर्दियों में गाजर का सलाद के रूप में सेवन करना या इसका जूस निकालकर पीने से रक्त की कमी शीघ्रता से दूर होती हैं। यह एनीमिया और आंखों के रोग को दूर करती हैं। गाजर में विटामिन ए, बीटा-कैरोटीन, पोटैशियम और फाइबर की भरपूर मात्रा होती हैं जो स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी होते है।4. चुकंदर का जूस पीने से हीमोग्लोबिन तेजी से बढ़ता हैं। चुकंदर में उच्च गुणवत्ता के लौह तत्व पाए जाते हैं जो एनीमिया रोग होने से बचाते हैं साथ ही आंखों की रोशनी भी बढ़ाते हैं। प्रतिदिन चुकंदर का एक कप जूस पीने से खून की कमी जल्द ही दूर होगी।
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.