सामान्य नहीं पीएं ये ठंडी ठंडी केसर की चाय महिलाओं के लिए हो सकती है फायदेमंद

0 180
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

सर्दियों के ठंडे मौसम में ज्यादातर लोगों को गर्मागर्म चाय खूब पसंद आती है। भारत समेत दुनिया भर में लोग चाय पीना पसंद करते हैं। सामान्य दूध की चाय, इलायची की चाय, मसाला चाय और अदरक की चाय बहुत लोकप्रिय हैं लेकिन क्या आपने कभी केसर वाली चाय का आनंद लिया है। अब आप कहेंगे कि आपने केसर वाले दूध के बारे में सुना है, यह चाय क्या है? तो आज हम आपको बताएंगे कि सर्दियों में केसर की चाय पीने से क्या-क्या फायदे होते हैं। महिलाओं के लिए केसर की चाय बहुत फायदेमंद हो सकती है। तो आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में

सर्दियों में केसर की चाय पीने से शरीर गर्म रहता है। ठंड के मौसम में डॉक्टर भी केसर वाली चाय पीने की सलाह देते हैं। सर्दियों के मौसम में आप भी सामान्य चाय की जगह केसर वाली चाय पीना शुरू कर दें। केसर वाली चाय पीने से शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है। इसके अलावा आपको बदन दर्द से भी राहत मिलेगी। जिन महिलाओं को पीरियड्स के दौरान दर्द होता है उन्हें केसर की चाय पीने से आराम मिलेगा। हालांकि इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि केसर वाली चाय ज्यादा न पिएं, नहीं तो नुकसान हो सकता है।

घर पर ऐसे बनाएं केसर की चाय

ठंड के मौसम में केसर की चाय आपके शरीर को स्वस्थ रखेगी। इसके लिए इसे घर पर इस तरह तैयार किया जा सकता है। इसे बनाने के लिए केसर के 6-7 टुकड़े गर्म पानी में डाल दें। – इसके बाद किशमिश को एक प्याले में भिगो दें.इसके बाद इसमें चायपत्ती और चीनी डालकर अच्छे से उबाल लें. उबाल आने पर इसे गैस से उतार लें। अब इस चाय को छान लें। इसके बाद एक बर्तन में बादाम, इलायची, भीगी हुई किशमिश और दालचीनी पाउडर डालकर उबाल लें। भीगा हुआ केसर और उसका पानी डालें। आपकी गरमा गरम स्वादिष्ट केसर की चाय घर पर तैयार है।

(नोट – इस लेख में दिखाई गई जानकारी सामान्य विवरण पर आधारित है। कृपया इसे अपनाने से पहले विशेषज्ञों से सलाह लें। Sabkuchgayn इसका समर्थन नहीं करता है और इसके लिए जिम्मेदार नहीं होगा। यह कोई विशेषज्ञ या चिकित्सा सलाह नहीं है। हमारा मुख्य उद्देश्य प्रदान करना है। आप केवल सामान्य जानकारी के साथ। किया जाना है)

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.