इतने दिनों बाद 2023 का पहला सूर्य ग्रहण, 4 राशियां रहें सतर्क, आर्थिक स्थिति और सेहत पर पड़ेगा भारी असर

0 124
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

साल 2023 का पहला सूर्यग्रहण 20 अप्रैल को वैशाख अमास का दिन होगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अमावस्या के दिन सूर्य ग्रहण होता है और पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण होता है। इस साल वैशाख पूर्णिमा के दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण लगेगा। 14 अप्रैल को सूर्य मेष राशि में प्रवेश करेगा और उसके बाद ग्रहण लगेगा। पौराणिक कथाओं के अनुसार, राहु और केतु सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण का कारण बनते हैं। 20 अप्रैल को लगने वाले सूर्य ग्रहण का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन इनमें से 4 राशियों पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसका स्वास्थ्य, करियर और वित्तीय पक्ष पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। ज्योतिषी से जानिए 4 राशियों पर सूर्य ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव।

सूर्य ग्रहण 2023 के नकारात्मक प्रभाव

मेष 

साल के पहले सूर्य ग्रहण का आपकी राशियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। आपके वैवाहिक जीवन में तनाव हो सकता है। जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद की स्थिति से बचें। धैर्य रखें। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है, जिससे तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है, जो आपके मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है। अपनी सेहत का ख्याल रखना। तनाव दूर करने के लिए प्राणायाम का सहारा लें।

वृष

सूर्य ग्रहण आपकी बचत को प्रभावित कर सकता है क्योंकि फिजूलखर्ची के कारण पैसों की तंगी होगी। इससे बचने के लिए अपने खर्च पर नियंत्रण रखें। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा रिश्ते प्रभावित होंगे और करियर पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, इसलिए अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कन्या

सूर्य ग्रहण के कारण आपको कार्यक्षेत्र में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सहकर्मियों से सहयोग की कमी या बॉस से संबंध बिगड़ सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोग अब संभलकर रहें, कोई बड़ा निवेश करने से बचें, नहीं तो धन हानि हो सकती है। आपका आर्थिक पक्ष भी पहले से कमजोर हो सकता है।

तुला

आपकी राशि पर भी सूर्य ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। आर्थिक हानि होने की संभावना है। आपको किसी को पैसा उधार नहीं देना चाहिए और न ही कोई बड़ा निवेश करना चाहिए। पैसे बचाने की कोशिश करें। आगे बढ़ने की आवश्यकता हो सकती है। परिवार में विवाद की स्थिति से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

सूर्य ग्रहण 2023 कब होगा?

साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को सुबह 07 बजकर 4 मिनट पर शुरू होगा और दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर समाप्त होगा।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.