भगवान श्रीकृष्ण के अनुसार इन पांच वस्तुओं को घर में रखने से आती है सुख समृद्धि

0 588
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

महाभारत में युधिष्ठिर ने भगवान श्रीकृष्ण से पूछा था कि घर में सुख शांति समृद्धि के लिया किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। तब कृष्ण जी ने बताया था इन पांच चीज़ो को हमेशा घर में रखना चाहिए।

चंदन बहुत ही पवित्र माना गया है। इसकी महक से वातावरण की नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है। सभी देवी-देवताओं की पूजा में भी चंदन का विशेष महत्व है। चंदन का तिलक लगाया जाता है। इसके तिलक से मन को शांति मिलती है। चंदन घर में हमेशा रखना चाहिए, क्योंकि हर रोज पूजा करते समय देवी-देवताओं को चंदन अर्पित करना चाहिए।

घर में हमेशा ही साफ जल भरा रहना चाहिए। जब भी कोई मेहमान घर आए तो सबसे पहले उसे पीने के लिए शीतल जल अवश्य देना चाहिए। इससे कुंडली के कई दोष दूर होते हैं।

वास्तु की मान्यता है कि घर में शहद रखने से वास्तु के कई दोष शांत हो जाते हैं। साथ ही, पूजन में भी शहद जरूरी होता है। ये सभी देवी-देवताओं का अर्पित किया जाता है। जिन घरों में रोज पूजा की जाती है, उन घरों में शहद हमेशा ही होना चाहिए।

घर में घी हमेशा रखना चाहिए और नियमित रूप से इसका सेवन करते रहना चाहिए। घी से शक्ति मिलती है और शरीर स्वस्थ रहता है। घर में रोज शाम को घी का दीपक भी जलाना चाहिए। पूजा में भी घी का महत्व है। इसी वजह से घी को अनिवार्य रूप से घर में रखने की सलाह दी जाती है। घी का सेवन करने से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श अवश्य कर लेना चाहिए।

बुद्धि और शिक्षा की देवी सरस्वती का प्रिय वाद्य यंत्र है वीणा। वीणा घर में रखेंगे तो सरस्वती की कृपा से सभी सदस्यों की बुद्धि का विकास होगा। मुश्किल परिस्थियों में भी धैर्य बनाए रखने की प्रेरणा मिलेगी।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.