centered image />

पिंक होंठ पाने के रामबाण टिप्स, जो आपके काले होठों को हमेशा के लिए दूर कर देंगे

0 818
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

आज कल लुक्स बहुत मायने रखता हैं, आज के समय में ज्यादातर एक्टर्स फेयर होने के साथ उनके होंठ भी पिंक होते हैं ऐसे में अगर किसी के होंठ काले होते हैं तो उनका सेल्फ कॉन्फिडेंस गिर जाता हैं | बहुत से लोग सुन्दर और फेयर होने के बावजूद उनके होंठ काले होते हैं, जिनसे उनकी सुंदरता निखर कर नहीं आ पाती |आजकल सबको हंसता और मुस्कुराता हुआ चेहरा ही अच्छा लगता हैं, वैसे में पिंक और सॉफ्ट होंठ चेहरे को चार चाँद लगा देते हैं | गुलाबी होंठ चेहरे की खूबसूरती और बढ़ा देती हैं |

A panacea for getting pink lips, which will remove your black lips forever

काले होंठ होने के बहुत सारे कारन हो सकते हैं, जैसे धुप में निकलना, धूम्रपान करना, होंठो का ख्याल ना रखना, होठो को ड्राई होने देना | बहुत सारी महिलाये तो लिपस्टिक के जरिये अपने होंठो के कालेपन को छुपा लेती हैं |

मार्किट में बहुत तरह के प्रोडक्ट्स आते हैं, जिनका दावा होता हैं की आपके होंठो को गुलाबी कर देंगे, और हम आप सभी उन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल भी करते हैं, उनमे से कुछ होंठो को गुलाबी कर तो देते हैं लेकिन उनमे मौजूद रसायन असल में आपके होंठो को और काला कर देता हैं |

होंठो को गुलाबी करने का सबसे आसान और अच्छा तरीका हैं, घरेलु उपचार इससे आपके होंठो को नयी जान मिलती हैं और ये आपके होंठो को किसी तरह का नुकशान नहीं पहुँचती हैं |

आज हम आपको कुछ आसान घरेलु नुस्खा बताने जा रहे हैं, जो आपके होंठो को प्राकृतिक गुलाबी रंग पाने में आपकी मदद करेगा और आपके होंठो के कालेपन से आपको मुक्ति दिलाएगा |

ज्यादातर होंठ काले दिखने का कारन होता हैं होंठ का रूखापन, होंठो के रूखापन दूर करने के लिए आप शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं | शहद होंठो को मुलायम करने के साथ-साथ होंठो का रंग हल्का कर उन्हें गुलाबी बनाने में मदद करता हैं | शहद को रोज रात में सोने से पहले होंठो पे हलके हाथो से मालिश कर ले बेहतर परिणाम के लिए इस उपाय को रोज अपनाये |

दूध की मलाई निकाल ले और उस मलाई में थोड़ा सा हल्दी मिला ले फिर इस पेस्ट को हलके हाथो से होंठो पे रात में सोने से पहले लगा ले, यह एक अच्छा तरीका हैं होंठो को जल्दी गुलाबी करने का |

निम्बू का रस भी होंठो को गुलाबी बनाने में मदद करता हैं | आप हल्का निम्बू के रस को अपने होंठो पर लगा ले | रोज निम्बू का रस लगाने से होंठों का रंग जल्दी साफ़ होता हैं |

पुदीने का रस होंठों पे लगाने से भी होंठों का रंग निखरता हैं |

शहद में थोड़ा सा बादाम का तेल और थोड़ा सा चीनी मिला ले फिर इस मिश्रण को होंठो पे लगा ले फिर मिश्रण सुख जाने पर होंठो को पानी से साफ़ करले | इस तरीके से आपके होंठों के रंग में काफी तेजी से सुधार आता हैं |

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.