centered image />

बच्चों के दांत निकलने के समय में होने वाली परेशानियों से ऐसे पाएं निजात

1,608
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

नवजात बच्चे जैसे-जैसे बड़े होते हैं उनके शरीर में अनेक प्रकार से बदलाव होने लगता है। कभी वे घुटने के बल चलना सीखते हैं तो कभी उनके दांत आना शुरू हो जाता है और जब उनका दांत निकलता है तो उन्हें बहुत परेशानी होती है।
उन्हें दस्त, पेट में गैस तथा दिन भर हाथ को मुंह में ले जाने की समस्या होती है। बच्चे हाथ को मुंह में बार-बार इसलिए ले जाते हैं क्योंकि दांत निकलने के समय में उनके मसूड़े मजबूत हो जाते हैं और उन्हें खुजली महसूस होती है। जिसके कारण उन्हें और भी एलर्जी हो जाती है। बार बार हाथ को मुंह में लेने से यह पेट में इन्फेक्शन भी पैदा कर सकता है।
इससे बचने के लिए इन साधारण से उपायों को अपनाकर कार्य कर सकते हैं। जब आपको पता चले कि बच्चे का दांत निकलने वाला है या निकल रहा है तो उसे कुछ भी ऐसी चीजें ना खिलाए जो उसे पचाने में दिक्कत हो, क्योंकि उनके दांत निकलने के समय पर उन्हें अधिक दस्त की समस्या होती है। अगर ऐसी समस्या लगातार बनी रहे तो आप जल्द ही डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं। जब उनका दांत निकल रहा हो तो उन्हें लिक्विड चीजें ज्यादा पिलानी चाहिए।

ऐसा माना जाता है आपके घर के बड़े बुजुर्गों के मुंह से आपने सुना होगा कि दांत निकलने के वक्त पर बच्चे का दांत उनकी माताओं को नहीं देखना चाहिए इससे बच्चे को अधिक परेशानी होती है इन चीजों को भी मानना चाहिए। दांत निकलने से अगर बच्चे को दस्त हो रहा है तो उनके पेट पर घी मले इससे उनको काफी आराम मिलेगा। ऐसा माना जाता है कि दांत निकलने के समय में पेट में भी बहुत दर्द होता है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads

Comments are closed.