ईयर एंडर 2023 / इस साल सबसे ज्यादा सर्च की गईं 5 जगहों में सिर्फ एक भारतीय जगह, जानिए कौन है नंबर-1

0 99
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

जल्द ही एक और साल बीत जायेगा. कुछ ही दिनों में हम साल 2023 को अलविदा कह देंगे. लोग नए उत्साह और नए संकल्पों के साथ नए साल का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। अब साल खत्म होने से पहले हर कोई एक बार फिर से पूरे साल को याद कर रहा है। ऐसे में गूगल ने पूरे साल में हुई चीजों को याद करते हुए इस साल सबसे ज्यादा सर्च की गई चीजों की एक लिस्ट जारी की है।

इसी क्रम में इस साल भारत में सबसे ज्यादा सर्च किए गए पर्यटन स्थलों की सूची भी घोषित की गई है। सामने आई लिस्ट में लोगों की पहली पसंद वियतनाम रहा, जिसे सबसे ज्यादा सर्च किया गया। आइए जानते हैं टॉप-5 सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली जगहें और उनकी खूबियां।

वियतनाम

2023 में सबसे अधिक खोजे गए गंतव्यों की सूची में वियतनाम शीर्ष पर है। विदेश घूमने के शौकीन लोगों के लिए यह एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है, जहां हर साल बड़ी संख्या में लोग आते हैं। खास बात यह है कि यहां भारतीयों को वीजा फ्री एंट्री मिलती है, जिससे यहां जाना आसान हो जाता है। वियतनाम अपने स्ट्रीट फूड, संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता के लिए दुनिया भर में मशहूर है।

गोवा

भारत के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल गोवा को इस सूची में दूसरा स्थान मिला है। यह एक ऐसी जगह है जो जोड़ों और दोस्तों के लिए बिल्कुल उपयुक्त है। यहां के खूबसूरत समुद्र तट हर साल बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। यही कारण है कि हर साल की तरह इस साल भी यह भारत में घूमने के लिए लोगों की पहली पसंद बन गया है।

बाली

अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर बाली विदेशों में लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। इसे देवताओं की भूमि भी माना जाता है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता दूर-दूर से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। यही वजह है कि साल 2023 में यह तीसरा सबसे ज्यादा सर्च किया जाने वाला ट्रैवल डेस्टिनेशन रहा।

श्रीलंका

पड़ोसी देश श्रीलंका भी इस साल टॉप-5 सर्च किए गए गंतव्यों में शामिल रहा है। यह सर्वाधिक खोजे गए गंतव्यों की सूची में चौथे स्थान पर है। श्रीलंका अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए भी जाना जाता है और हर साल कई लोग यहां आते हैं।

थाईलैंड

अपने खूबसूरत हरे-भरे जंगलों, समुद्र तटों, शॉपिंग और खान-पान के लिए मशहूर थाईलैंड को इस साल सर्च लिस्ट में पांचवां स्थान मिला है। अपनी खूबसूरती के कारण यह जगह हर साल बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करती है। थाईलैंड में घूमने के लिए कई जगहें हैं, जिनमें फुकेत, ​​कोह फी फी, क्राबी बहुत मशहूर हैं।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.