centered image />

कभी भुने हुए चने गुड़ के साथ खाएं हैं आपने, तो जान लीजिये इसके हेल्थ से जुड़े लाभ

0 1,507
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

शरीर को स्वस्थ और मजबूत बनाने के लिए गुड़ और चने का एक साथ सेवन करना बहुत ही लाभदायक माना जाता है। एक तरफ जहां चना प्रोटीन, आयरन एवं दूसरे खनिज तत्वों से युक्त होता है, वही गुड़ भी पौष्टिकता से भरपूर होता है। यह स्वादिष्ट होने के साथ साथ बहुत ही स्वास्थ्यवर्धक भी है। इसमें भी कार्बोहाइड्रेट, आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम एवं मैग्नीज के साथ साथ फोलिक एसिड भी पाया गया है। ऐसे में गुड़ और चने के साथ सेवन से हमारे शरीर को अनेक लाभ मिलते हैं। इस आर्टिकल में हम भुने हुए चने और गुड़ के साथ सेवन के फायदे जानेंगे।

हीमोग्लोबिन बढ़ाने में सहायक –

शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं में वृद्धि के लिए आयरन तत्व जरूरी होता है। गुड़ और चना दोनों में पर्याप्त आयरन पाया जाता है। इस कारण ये शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाने में मदद करता है। इससे शरीर में खून की कमी या एनीमिया जैसे रोग का खतरा कम हो जाता है। ऐसे में हमें कम से कम हफ्ते में एकाध बार भुने हुए चने के साथ गुड़ का सेवन अवश्य करना चाहिए।

एनर्जी प्रदान करे –

गुड़ में पाया जाने वाला कंपलेक्स कार्बोहाइड्रेट्स कमजोरी को दूर करके एनर्जी बढ़ाने में मदद करता है। यह हमारे रक्त में धीरे धीरे घुलता है, जिससे लंबे समय तक यह हमें उर्जा प्रदान करता रहता है। वहीं यदि हम इसका सेवन भुने हुए चने के साथ करें तो यह हमारी मसल्स को मजबूती भी प्रदान करता है।

ब्लड् प्रेशर ठीक रखने में सहायक –

गुड़ और चने के सेवन से बॉडी का मेटाबॉलिज्म ठीक रहता है। इसमें पाया जाने वाला पोटेशियम और मैग्नीशियम तत्व ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है। इसके अतिरिक्त यह खराब कोलेस्ट्रॉल को दूर करने में भी सहायता करता है। इस प्रकार हम यह कह सकते हैं कि गुड़ एवं चने का सेवन हमारे ह्रदय के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा होता है।

पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद –

इनमें भरपूर फाइबर के उपस्थित होता है, जिससे यह पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखने में भी मदद करता है। गुड़ के साथ भुने हुए चने का सेवन हमारे अमाशय के पाचन एंजाइम्स को सक्रिय बनाता है, जिससे पाचन क्रिया भी सही रहती है और बॉवेल मूवमेंट भी ठीक रहता है।

रोगरोधक क्षमता बढ़ाए –

गुड़ एवं चने के साथ सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में भी वृद्धि होती है। चुकि गुड़ में जिंक और सेलेनियम के साथ साथ बहुत से एंटीआक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो हमें कई रोगों से लड़ने की शक्ति प्रदान करते हैं। यह हमको फ्लू और इंफेक्शन से बचाने में भी मदद करता है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.