नौकरी न मिलने से हैं परेशान, अपनाएं ये वास्तु टिप्स, आज ही जानिए
आज के समय में मनचाही नौकरी पाना बेहद कठिन होता जा रहा है। लेकिन अक्सर देखने में आता है कि सबकुछ सही होने के बावजूद भी आपको अंत में नौकरी नहीं मिलती और आप खुद को ही दोष देने लगते हैं। लेकिन हो सकता है कि यह वास्तुदोष के कारण होता हो। तो चलिए आज हम आपको ऐसे कुछ वास्तुटिप्स बताते हैं जो आपको नौकरी दिलाने में मदद करेंगे।
घर का उत्तरी हिस्सा सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र होता है। ध्यान रहे कि उत्तरी हिस्से की दीवारें गंदी न रहने पाएं। अगर आपने घर के इस हिस्से में कोई टेबल या फिर कोई और फर्नीचर रखा है तो इसकी साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। वास्तु विज्ञान में बताया गया है कि उत्तरी दिशा की उर्जा रोजगार को धन को प्रभावित करता है।
घर के उत्तरी हिस्से की दीवारों को पीले रंग का पेंट करवाएं। पीला रंग धन के देवता कुबेर और भौतिक सुखों के स्वामी देव गुरु बृहस्पति को अति प्रिय होता है। घर के उत्तरी हिस्से में किसी भी प्रकार का धातु का सामान रखने से बचें। विशेषकर बर्तनों की अलमारी भूलकर भी न रखें। ये चीजें न सिर्फ प्रगति में बाधक बनती हैं। इसके अतिरिक्त घर की उत्तरी दीवार पर बड़ा सा दर्पण लगाएं। इससे घर में वास्तु दोष दूर होगा और नौकरी मिलने की संभावना बढ़ेगी।