centered image />

महिला को 1 साल से नशीला पदार्थ देकर, बनाया जा रहा था हवस का शिकार

0 131
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

जिला इस्माइलाबाद महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी करीब एक साल से महिला को अपनी हवस का शिकार बना रहा था। आरोपी ने महिला का अश्लील वीडियो भी बना लिया है। इस वीडियो के जरिए आरोपी उसे ब्लैकमेल कर शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर कर रहा है।

महिला ने बताया कि इस्माइलाबाद निवासी विजय कुमार पिछले एक साल से नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। 4 जून को वह अपने घर में अकेली थी। तभी आरोपी नशे की हालत में उसके घर आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

महिला ने बताया कि आरोपी ने नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने अश्लील वीडियो बना लिया। तभी से आरोपी वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म कर रहा है। आरोपी ने धमकी दी है कि अगर उसने यह बात अपने पति को बताई तो वे उसे व उसके परिवार को जान से मार देंगे। एसएचओ जगबीर सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी विजय कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.