centered image />

दिल्ली में महिला की गला रेत कर हत्या, पति का शव फंदे पर मिला लटका

0 70
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड के बाद सनसनी फैल गई है। 30 वर्षीय महिला दिल्ली के बवाना इलाके में किराए के फ्लैट में रहती थी। बुधवार को इसी फ्लैट से उनकी लाश मिली थी। पुलिस ने बताया कि मृतक महिला की पहचान उपासना के रूप में हुई है। महिला की गला रेतकर हत्या करने के मामले में पुलिस को उसके पति पर शक था, लेकिन हरियाणा के सोनीपत में उपासना के पति का शव फंदे पर लटका मिला. पुलिस के मुताबिक, उपासना के पति संजय ने सोनीपत में अपनी पत्नी की हत्या की और फिर खुदकुशी कर ली.

पुलिस ने बताया कि कपल दिल्ली के बवाना इलाके में किराए पर रहता था। संजय बुधवार तक पत्नी के साथ थे। पुलिस ने कहा, ‘हम मामले की जांच कर रहे हैं। बुधवार सुबह तक वह अपनी पत्नी के साथ था और बाद में उसने सोनीपत में फांसी लगा ली।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन किया और बताया कि महिला की हत्या कर दी गयी है. पुलिस मौके पर पहुंची तो पति-पत्नी के किराए के मकान में महिला का शव गला रेता हुआ पड़ा था। पुलिस ने कहा कि महिला का पति इस मामले में मुख्य संदिग्ध है। हमें पड़ोसियों से जानकारी मिली कि दोनों को सुबह साथ देखा गया था। हालांकि, बाद में उसके पति ने सोनीपत में आत्महत्या कर ली। हालांकि पुलिस ने यह नहीं बताया कि उन्हें महिला के पति की मौत की सूचना कैसे मिली। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.