WhatsApp new feature 2023: WhatsApp ने लॉन्च किया नया फीचर, यूजर्स अब खुद कर सकेंगे मैसेज, जानिए कैसे

0 137
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

WhatsApp new feature 2023: सोशल मीडिया ऐप्स का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। आप खुद को टेलीग्राम में मैसेज कर सकते हैं। हालांकि, अब यह फीचर वॉट्सऐप में भी शुरू हो गया है। लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक अब यूजर्स WhatsApp पर खुद को मैसेज भेज सकते हैं। व्हाट्सएप पर मैसेज योर सेल्फ फीचर उपलब्ध होगा इसकी चर्चा काफी समय से थी। लेकिन अब इसे लॉन्च कर दिया गया है.

इस फीचर का कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। नोट्स बनाना, टू-डू लिस्ट आदि जैसी चीजें शामिल की जा सकती हैं। WhatsApp की ओर से इसे सभी यूजर्स के लिए लॉन्च कर दिया गया है। यूजर्स खुद को वॉयस मेमो भी भेज सकते हैं।

WhatsApp new feature 2023: अपने आप को संदेश कैसे भेजें

अगर आप व्हाट्सएप पर अपना संदेश भेजना चाहते हैं, तो आप बस मेनू खोलें और संपर्कों में जाएं। आपका नाम उस सूची में सबसे ऊपर दिखाई देगा। इस पर टैप कर आप मैसेज कर सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि आपके द्वारा भेजे जाने वाले संदेश अपने आप सिंक हो जाएंगे। अगर आप किसी अन्य डिवाइस पर व्हाट्सएप खोलते हैं, तो वह संदेश दिखाई देगा।

अगर कोई इस फीचर का इस्तेमाल करना चाहता है तो उसे स्मार्टफोन या लैपटॉप की जरूरत होगी। अपने लैपटॉप पर web.whatsapp.com/ पर जाएं। अगर आपको अपने व्हाट्सएप पर यह फीचर नहीं दिखता है, तो अपने ऐप को अपडेट करें। इसके अलावा स्मार्टफोन यूजर्स व्हाट्सएप के लेटेस्ट वर्जन को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.