centered image />

बुधवार 30 सितम्बर 2020 दैनिक राशिफल- जाने क्या कहते हैं आपके सितारे

0 497
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

चू, चे, चो, ला, ल, लू, ले, लो, आ  (मेष)

aries-semaiscan

मेष- आज आप घर पर बड़ा संतुष्टी भरा दिन बिताएंगे। आज आप अपने परिवार की सुंदरता को पहचानेंगे। उनके द्वारा दिया गया सहयोग आपके दिल को छू लेगा। इस समय आपको उन्हें ये बताना चाहिए कि आप उनके बारे में क्या सोचते हैं। उनके प्रति अपना प्यार जताने के लिए आपको उनके लिए कुछ करना चाहिए।

ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो  (वृष)

Taurus-semaiscan

वृष- आज आपनी जिंदगी की समस्याओं को सुलझाने के लिए किसी सलाहकार को ढूंढ़ेंगे। ये सलाहकार शायद आपको ज्योतिषी हो जो आपको सही दिशा दिखा सके। ध्यान रहे कि आप सही व्यक्ति से ही सलाह लें ताकि बाद में आपको पछताना ना पड़े।

का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह  (मिथुन)

मिथुन- शाम को आपके किसी सामाजिक समारोह में जाने के संकेत हैं। आप कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं या फिर अपने दोस्त के घर हुए समारोह में भाग ले सकते हैं। जो कुछ भी हो आज का दिन बहुत अच्छा है आप कहीं बाहर खाना खाने भी जा सकते हैं।

ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  (कर्क)

कर्क- आज आपको अपने आस-पास के कुछ लोगों से सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि वो आपके प्रति ईर्ष्या रखते हैं। आपके विचार चाहे उनके लिए ठीक ना भी हों तो भी उनके मन में अपने प्रति गलत भावना को ना उकसाएं। आप बस अपने काम और जिम्मेदारियों पर ध्यान दें। ऐसा करने से सब कुछ ठीक रहेगा।

मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे (सिंह)

Leo-semaiscan

सिंह– आज का दिन उन विद्यार्थियों के लिए शुभ है जिन्होंने छात्रवृत्ति के लिए आवेदन दिया है। ये अच्छी सूचना आपको अपने शैक्षणिक उद्देश्यों को प्राप्त करने की प्रेरणा देगी। आप इस समय शायद विदेश जाने की सोच रहे हैं। इन सकारत्मक अवसरों का पूरा लाभ उठाएं।

ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो  (कन्या)

कन्या– आज आप कुछ ऐसा करेंगे जिससे आप अपने आस-पास के लोगों को प्रभावित कर सकेंगे। आज आपकी योग्यताएं अपनी चरम सीमा पर हैं, हर क्षेत्र में आपका प्रदर्रशन सराहनीय रहेगा। लेकिन इस बात का गुमान अपने मन में ने आने दें वरना आपके दोस्त ही आपके खिलाफ हो जाएंगे।

रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते  (तुला)

तुला- आज आप ज्ञान की ओर खुद को आकर्षित कर पाएंगे। एक अच्छे विषय की ओर आपकी रुचि बढ़ेगी। इस तरह अलग- अलग विषयों पर अपना ज्ञान बढ़ाने से आपको लाभ होगा।

तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू  (वृश्चिक)

Scorpio-semaiscan

वृश्चिक-  आज आप किसी ऐसी गतिविधि में भाग ले सकते हैं जो अध्यात्म से वास्ता रखती है। इससे आपको खुशी व संतुष्टी मिलेगी। इससे आपकी सही मार्ग दर्शन हो सकेगा इसलिए इसका पूरा लाभ उठाये। अगर आपकी इच्छा हो तो आप किसी तीर्थ यात्रा पर भी जा सकते हैं ।

ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे  (धनु)

धनु– किसी वृद्ध व्यक्ति से आपके रिश्ते में खटास आ सकती है। अगर आप किसी बड़े झगड़े में फंसे हैं तो उसे अब हमेशा के लिए सुलझा दीजिए। अपनी जबान पर नियंत्रण रखें वरना अपने कटु शब्दों को ले कर आपको बाद में पछताना पड़ सकता है।

भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी (मकर)

मकर-आज आपको अपने दोस्तों से खूब प्रशंसा मिलेगी। शायद आपके सहकर्मी भी आपकी तारीफ के पुल बांधें। आप बहुत बुद्धिमान व्यक्ति हैं। अगर कोई आपसे सलाह मांगने आए तो उसे निराश ना करें और जितना आप उसके लिए कर सकते हैं करें।

गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा  (कुंभ)

कुंभ- किसी प्रियजन के साथ आपके रिश्तों में खटास आ सकती है। आप जल्द ही बातों को सुलढझाना चाहते हैं। लेकिन आपकी संतुष्टी के अनुसार ऐसा हो नहीं पा रहा है। शायद उसे थोड़ा और समय चाहिए। उसको थोड़ा और समय दें लेकिन बातचीत भी जारी रखें। पूरी समझदारी से ही इस समस्या का हल निकल सकता है।

दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची  (मीन)

Daily Horoscope

मीन- अजीब और अपरिभाषित सा डर आज आपको परेशान कर सकता है। बिना किसी कारण डरने की जरूरत नहीं है और ना ही बेकार में परेशान होने की जरूरत है। इस डर की कोई वजह नहीं है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.