centered image />

सोशल मीडिया से फंसाकर महिलाओं देता था HIV का वायरस

0 684
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

इटली। सोशल मीडिया से महिलाओं को फंसाने वाले ऐसा युवक का चेहरा सामने आया है जिसने 30 से भी ज्यादा महिलाओं को एचआईवी वायरस से पीड़ित किया है। यह युवक इटली का रहने वाला है। यह अपने पेशे से अकाउंटेंट की जॉब पर कार्यरत है। उम्र तेंतीस वर्ष। नाम वेलेंटीनों टालूटो है। इस व्यक्ति ने सोशल मीडिया के द्वारा बहुत सी महिलाओं से दोस्ती की। वह महिलाओं को अपने मीठी मीठी बातों से फंसा लेता था। और उन्हें अपने साथ संबंध बनाने के लिए मना लेता था। लेकिन संबंध बनाने से पहले यह कभी नहीं बताता था कि वह एक एचआईवी ग्रसित है। इस व्यक्ति को इटनी की पुलिस ने नवंबर 2015 में अपनी कडस्टी में ले लिया था।

अपने किया पर हुआ अफ़सोस

इटली की पुलिस के ब्यान के मुताबिक वेलेंटीनो ने लगभग 53 महिलाओं से संबंध होने की पुष्टि की है। और इन 53 महिलाओं से 32 महिलाओं के एचआईवी पीड़ित होने पुष्टि डॉक्टरों द्वारा की गई है।
जब कोर्ट की सुनवाई हुई तक यह मामला सामने आया है वह महिलाओं को बातों ही बातों में उनके सामने अपने एचआईवी टेस्ट में पास होने का विश्वास दिलाता था ताकि महिलाओं को उस पर शक बिल्कुल न हो। जब उसे उसके किए की सजा सुनाई गई। तो वह व्यक्ति अपने किए पर बहुत शर्मिन्दा हुआ और उसने अपने किए हुए गंदे कामों लेकर अफसोस जाहिर किया।

was-trapped-by-social-media-and-gave-them-hiv-virus (1)

उम्र कैद दिलाने की मांग

दूसरे पक्ष के वकीन ने कोर्ट में चल रही कार्यवाही के दौरान टालूटो को उम्रकैद की सजा देने की मांग की थी। लेकिन कोर्ट ने इस बात को खारिज कर दिया। यह ही बताया जा रहा है कि जिन महिलाओं ने संबंध बनाए थे उनमें से कई महिलाओं को जब ये पता चला कि वह एचआईवी से पीड़ित है तब यह मामला सामने आया। आपको बता दें एचआईवी पीड़ित कई लोगों की मृत्यु भी हो चुकी है।

दुनिया में इस बीमारी का अभी तक कोई सफल इलाज नहीं आया है। 1980 की शुरूआत से इस बीमारी ने अभी तक लगभग साढ़े तीन करोड़ लोगो को अपनी चपेट में ले लिया है। हो सकता हो कि इससे भी ज्यादा।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.