वास्तु शास्त्र: घर में इस जगह रखें फीनिक्स पक्षी की तस्वीर, दूर होंगी परेशानियां और घर का माहौल रहेगा खुशहाल

0 542
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

कई बार ऐसा होता है कि नकारात्मकता के कारण घर का माहौल खुशनुमा नहीं रहता और किसी भी काम में सफलता नहीं मिलती। ऐसे में वास्तु के अनुसार आपको घर में फीनिक्स पक्षी की तस्वीर रखनी चाहिए। वास्तु शास्त्र में ऐसे कई नियम और सिद्धांत बताए गए हैं जो घर में सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह को बढ़ाते हैं। वास्तुशास्त्र फर्नीचर, पौधे, पर्दे, रसोई, बाथरूम, सजावट, पेंटिंग आदि की दिशा, स्थान और रखरखाव के बारे में बताता है।

घर में फीनिक्स पक्षी की तस्वीर लगाने के फायदे

  • वास्तु के अनुसार इस पक्षी की तस्वीर किसी खास दिशा या स्थान पर लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है, माहौल खुशनुमा होता है और सफलता के नए रास्ते खुलते हैं।
  • फीनिक्स पक्षी सफलता और ऊर्जा प्रदान करने से जुड़ा है। साथ ही इसे प्रसिद्धि और उन्नति का प्रतिनिधि भी माना जाता है।
  • अगर आपको लंबे समय से मेहनत करने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है तो घर में फीनिक्स पक्षी की तस्वीर जरूर लगाएं। इससे सफलता के अवसर मिलने लगते हैं।
  • आप घर के दक्षिण भाग में फीनिक्स पक्षी की तस्वीर, फोटो, पेंटिंग या मूर्ति रख सकते हैं।
  • वास्तु शास्त्र में भी पक्षियों की तस्वीरें लगाने के लिए पूर्व दिशा को अच्छा माना गया है।

ये बातें जानना जरूरी है

यहां एक बात आपको जरूर जाननी चाहिए कि असल में फीनिक्स नाम का कोई पक्षी नहीं है। यह महज एक कल्पना है, जिसे सफलता, सकारात्मकता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसे फ़ीनिक्स पक्षी, अमरपक्षी या मायापंची भी कहा जाता है।

यह भी जान लें कि वास्तुशास्त्र घर में कुछ चुनिंदा पक्षियों की तस्वीरें या मूर्तियां रखने को कहता है। वास्तु के अनुसार, घर में कभी भी पक्षियों या ऐसे पक्षियों की तस्वीरें नहीं रखनी चाहिए, जो नकारात्मकता या परेशानी का कारण बन सकती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में गिद्ध, चमगादड़, कौआ और उल्लू जैसे पक्षियों की तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.