UP Police Recruitment 2023: यूपी पुलिस में SI पदों पर बंपर भर्ती, 921 पदों के लिए इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन

0 193
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2023: लोकसभा चुनाव आते ही उत्तर प्रदेश में नौकरियों की बाढ़ आ गई है. राज्य सरकार एक के बाद एक सरकारी नौकरियां निकाल रही है। योगी सरकार ने पिछले हफ्ते यूपी पुलिस में 60 हजार से ज्यादा सिपाहियों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

कांस्टेबल भर्ती के बाद अब यूपी पुलिस में एसआई और एएसआई की भर्ती (UP Police SI ASI Vacancy 2023) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। यूपी पुलिस ने एसआई यानी सब इंस्पेक्टर के कुल 921 पदों पर भर्ती जारी की है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने उप निरीक्षक (गोपनीय), सहायक पुलिस उप निरीक्षक (क्लर्क) और सहायक पुलिस उप निरीक्षक (लेखा) के पदों पर सीधी भर्ती-2023 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.