राहु और केतु की परेशानी से बचने के लिए अपनाएं ये आसान ज्योतिषीय उपाय

0 216
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

ज्योतिष के अनुसार राहु तथा केतु को छाया ग्रह माना जाता है। जब भी कोई व्यक्ति इन दोनों ग्रहों का नाम सुनता है तो वह डर जाता है। ऐसा माना जाता है कि राहु और केतु कालसर्प दोष का कारण बनते हैं। जिस किसी की कुंडली में राहु और केतु होते हैं उसके जीवन में कई तरह की परेशानियां आने लगती हैं। इनके हर काम में अनचाही रुकावटें आती हैं साथ ही ये आर्थिक रूप से कंगाल होने लगते हैं।

हालांकि ज्योतिष शास्त्र में राहु-केतु के दुष्प्रभाव को दूर करने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। ऐसा माना जाता है कि जो व्यक्ति इन उपायों को करता है उसे न केवल लाभकारी परिणाम मिलते हैं, बल्कि उसके जीवन में आने वाली बाधाओं से भी छुटकारा मिलता है। ऐसे में आइए जानते हैं राहु-केतु दोष को दूर करने के कुछ सरल उपाय।

देवों के देव महादेव की पूजा करने से सभी तरह के संकट दूर हो जाते हैं। ऐसे में अगर आप राहु की परेशानी से बचना चाहते हैं तो रोजाना विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा करें।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राहु की परेशानी दूर करने के लिए दान करना भी शुभ माना जाता है। ऐसे में शनिवार के दिन किसी जरूरतमंद को वस्त्र, भोजन आदि का दान करें। यह आपके जीवन में सुख-समृद्धि लाएगा।

ऐसा माना जाता है कि मंत्र जाप से भी राहु के बुरे प्रभाव को दूर किया जा सकता है। प्रतिदिन पूजा करते समय ॐ भ्रम भीं भ्रमं सः नमः राहु मंत्र का जाप करें। राहु यंत्र को भी घर के पूजा स्थान में स्थापित करें।

केतु के उपाय

केतु के अशुभ प्रभाव को दूर करने के लिए दान-दक्षिणा देना शुभ माना जाता है। ऐसे में यदि आप केतु का शुभ फल पाना चाहते हैं तो तिल, वस्त्र, काजल आदि का दान करें।

केतु से जुड़े दुष्प्रभाव को दूर करने के लिए ”ॐ श्रां श्रीं श्रौं स: केतव्य नम:” मंत्र का जाप अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.