हजारों कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा, दिग्गज कंपनी में अब तक की सबसे बड़ी छंटनी

0 141
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

टेक्नोलॉजी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट अपने 10,000 कर्मचारियों की छंटनी कर रही है। यह दुनिया भर में काम कर रहे उसके कुल कर्मचारियों का पांच प्रतिशत है। कंपनी मौजूदा आर्थिक स्थिति और उपभोक्ताओं की बदलती पसंद के चलते यह कदम उठा रही है। अपने कर्मचारियों से बात करते हुए, माइक्रोसॉफ्ट के भारतीय मूल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सत्या नडेला ने कहा कि कंपनी राजस्व और उपभोक्ता मांग के अनुरूप अपनी कीमत संरचना बढ़ाएगी।

उन्होंने कहा, ”आज हम ऐसे बदलाव कर रहे हैं, जिससे वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही के अंत तक श्रमिकों की संख्या में 10,000 की कमी आएगी। यह हमारे कुल कार्यबल के पांच प्रतिशत से भी कम है। हम जानते हैं कि ये समय संबंधित सभी के लिए चुनौतीपूर्ण है।” कंपनी ने कहा कि प्रभावित श्रमिकों को छह महीने के लिए मुआवजा भुगतान, स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं, दो महीने की सेवा समाप्ति का नोटिस दिया जाएगा।

इससे पहले फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप की पैरेंट कंपनी मेटा ने पिछले साल नवंबर में 11,000 से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी की थी। यह संख्या उसके कुल कर्मचारियों की संख्या का लगभग 13 प्रतिशत थी। वैश्विक अर्थव्यवस्था में अनिश्चितता ने कंपनियों को लागत में कटौती और संचालन के पुनर्गठन के लिए मजबूर किया है। इस बीच, Amazon 18,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी कर रहा है।

माइक्रोसॉफ्ट ने बुधवार को शेयर बाजार को बताया कि उसने छंटनी की घोषणा की है। इनमें से कुछ को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। कंपनी ने कहा कि वह अपने हार्डवेयर डिवीजन का भी पुनर्गठन कर रही है और अपने कुछ लीज्ड कार्यालय परिसरों की संख्या कम करेगी। इस कदम से कंपनी को करीब 1.2 अरब डॉलर की बचत होगी।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.