10 साल से जल रहा है ये गांव आज तक कोई नहीं पता लगा पाया इसका रहस्य
आपको जानकर ही हैरानी होगी कि धरती पर एक ऐसा गांव भी है। जो पिछले 10 साल से जल रहा है। इसका रहस्य आज तक कोई नहीं पता लगा पाया है कई महारथी कोशिश करके हिम्मत हार चुके हैं लेकिन यह गुत्थी है कि सुलझने का नाम ही नहीं ले रही। इस गांव के किसी ना किसी घर में रोजाना ऐसा वाकया होता है। इसलिए कई लोग अब इस गांव को ही अशुभ समझने लगे हैं। कुछ तो इसे बुरी शक्तियों का प्रकोप मान रहे थे। तो कुछ अलौकिक शक्तियों को इसका जिम्मेदार ठहराने लगे।
ये है वो गांव, आज तक कोई नहीं जान सका इसका राज
बता दे यह गांव इटली में है। यहां हो रही अजीबोगरीब इन घटनाओं के पीछे का कारण वैज्ञानिकों को भी पता नहीं चल पा रहा है।
दरअसल स्विच ऑफ होने के बाद भी फ्रिज, कार, मोबाइल और घर के अन्य वस्तुओं में खुद-ब-खुद आग लग रही है।
लेकिन सवाल यह उठता है कि आखिर अपने आप आग कैसे लग जाती है?
सरकारी नौकरियां यहाँ देख सकते हैं :-
सरकारी नौकरी करने के लिए बंपर मौका 8वीं 10वीं 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन
1000 से भी ज्यादा रेलवे की सभी नौकरियों की सही जानकारी पाने के लिए यहाँ क्लिक करें
इन घटनाओं को लेकर 2007 में एक इतालवी अखबार ने नागरिक सुरक्षा विभाग से लीक
अंतिम रिपोर्ट प्रकाशित की। रिपोर्ट में इसे एलियंस से जोड़ा जा रहा था।
आग की जांच की गई तो उसमें आग का जिम्मेदार ‘अज्ञात विद्युत चुंबकीय विकिरण’ को ठहराया गया। लेकिन अभी भी वहां के निवासी इसे एक अलौकिक शक्ति के रूप में मानते हैं।
डर के मारे यहां के निवासियों को अपना घर छोड़ना पड़ रहा है।
जब लोगों को इसके पीछे किसी तरह का वैज्ञानिक कारण नहीं पता चला तो वह अपने
आप ही अनुमान लगाने लगे। इस समस्या की शुरुआत 2004 में हुई।
जब कई घरों में कुकर, वैक्यूम क्लीनर सहित दूसरे उपकरणों में खुद-ब-खुद आग लगने लगी।
यहां तक कि पानी के पाइप में भी अपने आप आग भड़क उठी थी।
इस समस्या को दूर करने के लिए स्थानीय बिजली कंपनी ने बिजली काट दी थी
लेकिन इसके बाद भी समस्या जस की तस बनी रही। अधिकारियों और विशेषज्ञों ने
गांव को खाली करवाकर समस्या का कारण पता लगाने की कोशिश की, जो नाकाम रही।