centered image />

ये है दुनिया की सबसे महंगी आइसक्रीम, इसे खाने के लिए अमीरों को भी लेना पड़ता है कर्ज जानिए क्या है खास

0 86
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

यह आइसक्रीम गर्मियों में सबसे ज्यादा खाई जाने वाली चीजों में से एक है। आइसक्रीम खाना किसे पसंद नहीं होता। लोग अपनी मनपसंद आइसक्रीम खाने के लिए कोई भी कीमत चुकाने को तैयार हैं। आपको क्या लगता है कि आइसक्रीम कितनी महंगी हो सकती है?

100 रुपये, 200 रुपये, 500 रुपये? जी हां लेकिन आज हम आपको आइसक्रीम की ऐसी कीमत बताने जा रहे हैं जिसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। आज हम आपको दुनिया की सबसे महंगी आइसक्रीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस आइसक्रीम के एक कप की कीमत से आपका करीब पांच साल तक का घरेलू खर्च चल जाएगा।

ये है आइसक्रीम की कीमत

इस आइसक्रीम का नाम बायकुया है। ये महंगी आइसक्रीम जापान में बनती है. जापान में इस आइसक्रीम के एक कप की कीमत 8 लाख 80 हजार येन है. भारतीय करंसी के हिसाब से यह कीमत 5 लाख 28 हजार 409 रुपये है। यानी अगर आप पूरे परिवार के लिए आइसक्रीम खरीदना चाहते हैं तो आपको 12 लाख रुपए प्रति किलो की कीमत चुकानी होगी।

क्या है आइसक्रीम की खासियत?

इस आइसक्रीम को जापानी ब्रांड सेलेटो ने बनाया है। इस आइसक्रीम को बनाने में पार्मिगियानो चीज, व्हाइट ट्रफल ऑयल जैसी कई चीजों का भी इस्तेमाल किया गया है। इसे स्टाइलिश ब्लैक बॉक्स में पैक किया गया है। खास बात यह है कि इसके साथ हाथ से बनी धातु की चम्मच भी दी जाती है। ये चम्मच क्योटो के कुछ कारीगरों द्वारा मंदिर बनाने की तकनीक का उपयोग करके बनाए गए हैं।

तेंदुए का शिकार करने पेड़ पर चढ़ा काला चीता, फिर क्या हुआ? देखें इस वीडियो में..

केवल जापान में उपलब्ध है

कंपनी के मुताबिक यह दुनिया की सबसे महंगी आइसक्रीम है। इस आइसक्रीम को तैयार करने के लिए जापान के ओसाका के एक रेस्टोरेंट के हेड शेफ ताडायोशी यामादा की मदद ली गई। फिलहाल यह आइसक्रीम सिर्फ जापान में उपलब्ध है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.