centered image />

इस हॉट एक्ट्रेस ने लगाया अपने दोस्त अभिनेता पर यौन उत्पीड़न का आरोप

0 3,580
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

सोशल मीडिया पर अपनी मित्र व अभिनेत्री की तस्वीरें पोस्ट करना एक अभिनेता व गायक को महंगा पड़ गया। महिला ने उसके खिलाफ पुलिस में यौन उत्पीड़न करने का मामला दर्ज कराया है। हालांकि, अभी कोई गिरफ्तारी नहीं की गई, जांच चल रही है।

This bhojpuri hot actress accused her friend actor of sexual harassment

यह अभिनेता-गायक हैं- पवन सिंह और अभिनेत्री हैं अक्षरा सिंह। मालूम हो कि, पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के मशहूर गायक व अभिनेता हैं तो अक्षरा भी फेमस एक्ट्र्स हैं। दोनों की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा की काफी हॉट और फेमस जोड़ी मानी जाती रही है। लेकिन खबर है कि, पिछले कुछ समय से दोनों में दरार पड़ गई है।

This bhojpuri hot actress accused her friend actor of sexual harassment

मुम्बई के मलवानी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि महिला ने आरोप लगाया कि पवन सिंह ने भद्दी टिप्पणियां पोस्ट की और उसके सोशल मीडिया हैंडल पर उसकी अश्लील तस्वीरें भी अपलोड की हैं।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस को दर्ज कराए अपने बयान में महिला ने कहा कि पवन सिंह उससे दोस्ती जारी रखना चाहता था और ऐसा नहीं करने पर उसने गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी।

This bhojpuri hot actress accused her friend actor of sexual harassment

महिला की शिकायत के आधार पर उपनगर मलाड की मलवानी पुलिस ने पवन सिंह, उनके सहयोगी और अन्य के खिलाफ शुक्रवार को भारतीय दंड संहिता की धारा 509 और 354 तथा सूचना प्रौद्योगिकी कानून के तहत मामला दर्ज किया है।

अभिनेत्री ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी कि, पवन सिंह के पास उसकी अश्लील तस्वीरें कैसे पहुंचीं। यह भी नहीं बताया कि, उनकी दोस्ती कैसी – किस स्तर की थी जो पवन सिंह छोड़ना नहीं चाहता।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.