नया दोपहिया वाहन खरीदने की सोच रहे हैं? इंतजार कीजिए, जल्द लॉन्च हो सकती है ये सस्ती बाइक्स और स्कूटर्स

0 261
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

साल 2023 में कई टू-व्हीलर्स लॉन्च हो चुके हैं, जबकि कई और लॉन्च होने वाले हैं। अगर आप भी नई बाइक या स्कूटर खरीदने का विचार कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है जल्द ही लॉन्च होने वाली पूरी तरह से तैयार टू-व्हीलर के बारे में बताने जा रहे हैं। Hero Karizma XMR, 2023 Hero Xteme 160R सहित कई दोपहिया वाहन निकट भविष्य में लॉन्च होने के लिए तैयार हैं।

न्यू हीरो करिज्मा एक्सएमआर

हीरो मोटोकॉर्प ने हाल ही में एक ट्रेडमार्क दायर किया है, जिसका उपयोग Karizma XMR 210 पर किया जाएगा। ट्रेडमार्क को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि Karizma नए 210 सीसी इंजन के साथ वापसी कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई करिज्मा पूरी तरह से नए चेसिस पर आधारित होगी, जिसमें कुछ पुराने करिज्मा डिजाइन को शामिल किया जा सकता है। पिछली करिज्मा हाफ-फेयर्ड डिजाइन वाली थी, लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि ZMR फुल-फेयर्ड मॉडल साबित हो सकती है।

2023 हीरो एक्सट्रीम 160आर

Hero MotoCorp ने 2023 Xtreme 160R को भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग करते हुए देखा है। जिससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इस बाइक को जल्द ही नया अपडेट मिलने वाला है। अपडेटेड Hero Xtreme 160R को हाल ही में एक USD अप-डाउन फ्रंट फोर्क और कुछ डिज़ाइन परिवर्तनों के साथ देखा गया था। हालांकि, डिजाइन में क्या बदलाव किए गए हैं इसका खुलासा नहीं हुआ है। रिपोर्ट्स की मानें तो यह बाइक अपकमिंग बाइक्स की लिस्ट में शामिल है।

हीरो पैशन प्लस, ग्लैमर और स्कूटर

दोपहिया वाहन निर्माता हीरो पैशन प्लस को 100cc, सिंगल-सिलेंडर इंजन के साथ फिर से लॉन्च कर सकता है। हीरो ग्लैमर भी कंपनी के प्लान का हिस्सा हो सकता है। कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी नया 125 सीसी वाला स्कूटर भी पेश कर सकती है। हालांकि, कंपनी की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.