लॉन्च होगी भारत में बनी पहली Hyundai EV, 400-500 किमी होगी रेंज
हुंडई मोटर इंडिया भारत में बनी पहली इलेक्ट्रिक कार लाने जा रही है। कंपनी का लक्ष्य 2030 तक पांच मेड इन इंडिया हुंडई ईवी लॉन्च करना है। पहली मेड इन इंडिया Hyundai EV 2025 में भारतीय बाजार में प्रवेश करेगी। कोरियाई कार निर्माता कंपनी चेन्नई के पास तमिलनाडु में एक कार विनिर्माण इकाई स्थापित करेगी। इसके अलावा कंपनी ईवी चार्जिंग स्टेशनों की संख्या बढ़ाने पर भी ध्यान दे रही है।
हुंडई मोटर भारत की पहली मेड इन भारत यह इलेक्ट्रिक कार क्रेटा ईवी हो सकती है। इस कार को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। Hyundai Creta कंपनी के लोकप्रिय मॉडलों में से एक है। इसके साथ ही क्रेटा ईवी भी बेहतर साबित हो सकती है। इस कार के स्पेसिफिकेशन के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन हुंडई की यह इलेक्ट्रिक कार सिंगल चार्जिंग में 400 से 500 किमी तक की रेंज दे सकती है। भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक कारों की मांग बढ़ती जा रही है। हुंडई के साथ-साथ किआ भी भारत में मेड इन इंडिया इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करेगी। किआ सेल्टोस ईवी को टेस्टिंग के दौरान भी देखा गया है। हुंडई और किआ दोनों की इलेक्ट्रिक कारें बेहतर पावरट्रेन का उपयोग कर सकती हैं। साथ ही ये कारें दमदार बैटरी पैक के साथ बाजार में आ सकती हैं।
Hyundai Creta EV और Kia Seltos EV दोनों ही 20 लाख रुपये से 30 लाख रुपये की रेंज में आ सकती हैं। यह कार भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक कारों को कड़ी टक्कर दे सकती है। फिलहाल भारतीय बाजार में टाटा, एमजी जैसी कई बड़ी कंपनियों की इलेक्ट्रिक कारें उपलब्ध हैं।