centered image />

भारतीय सेना की पहली पसंद है Tata की दमदार SUV: विदेशों में भी है खूब डिमांड

0 129
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

आजकल भारतीय बाजार में विदेशी महंगी कारों का चलन बढ़ गया है। एक वर्ग ऐसा है जो विदेशी कंपनियों के महंगे कारणों का शौकीन है। लेकिन भारतीय कर निर्माता कंपनी टाटा की यह एसयूवी कार विदेशी कारणों से भारतीय कर को भी टक्कर दे रही है। भारत में यह महेंद्रा की थार और मारुति जिम्नी को कड़ी टक्कर दे रही है। भारतीय सेना में भी टाटा की कारों की काफी डिमांड है। Tata की शक्तिशाली Xenon DC 4X4 SUV को भारतीय सेना और विदेशों में भी पसंद किया जा रहा है। तो आइए जानते हैं इस कार के फीचर्स

भारत महिंद्रा की थार और मारुति की जिम्नी बेहद लोकप्रिय एसयूवी कारें हैं। लेकिन Tata Motors के पास ये दमदार 4X4 SUV भी है जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। इस एसयूवी में 9 यात्री एक साथ आराम से सफर कर सकते हैं। पिछली सीट पर 4 लोग और पहली पंक्ति में 2, दूसरी पंक्ति में 3 लोग आसानी से बैठ सकते हैं.

Tata की Xenon DC 4X4 का इस्तेमाल डिफेंस में ट्रूप कैरियर्स के लिए किया जाता है। यानी इस एसयूवी का इस्तेमाल सैनिकों को लाने-ले जाने में किया जाता है। इसलिए इसे सैनिकों को ले जाने वाला वाहन भी कहा जाता है।

Tata Xenon DC 4X4 एक बहुत शक्तिशाली इंजन द्वारा संचालित है। यह 2956cc 4-सिलेंडर डीजल इंजन द्वारा संचालित है। यह इंजन 112hp की पावर और 300NM का टॉर्क जेनरेट करता है।

इस एसयूवी में 4X4 क्षमता है। जिससे इसे दुर्गम इलाकों में ले जाया जा सकता है। इसे उबड़-खाबड़ रास्तों पर आसानी से चलाया जा सकता है। इसलिए सेना में इसकी काफी मांग है।

एसयूवी में पावर स्टीयरिंग और 3150 मिमी का व्हीलबेस भी है। इसे आम आदमी नहीं खरीद सकता। सुरक्षाबलों के कहने पर ही यह वाहन उपलब्ध कराया जाता है। Xenon DC 4X4 दो विकल्पों हार्ड टॉप और सॉफ्ट टॉप में उपलब्ध है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.