centered image />

Tata Nexon Facelift को ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है

0 11
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Tata Nexon Facelift को ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। वाहन ने वयस्क सुरक्षा में 34 में से 32.22 अंक हासिल किए। जबकि चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में इसे कुल 49 में से 44.52 अंक मिले हैं। इसके आधार पर ग्लोबल NCAP ने नेक्सन को 5 स्टार रेटिंग दी है।

टाटा पैसेंजर व्हीकल्स के मुख्य उत्पाद अधिकारी मोहन सावरकर ने कहा कि सुरक्षा हमारी कंपनी के डीएनए में है और अब ग्लोबल एनसीएपी ने 2022 प्रोटोकॉल के अनुसार नई नेक्सन को 5-स्टार रेटिंग दी है।

आपको बता दें कि साल 2018 में Tata Nexon देश की पहली कार थी, जिसे ग्लोबल NCAP ने 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग दी थी। पिछले 6 सालों में इस गाड़ी को लोगों का खूब प्यार मिला है। अब तक इसकी 6 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिक ​​चुकी हैं और पिछले महीने भी यह टाटा पंच के बाद दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी थी। नए फेसलिफ्ट मॉडल की कीमत 8.15 लाख रुपये से शुरू होती है और 15.60 लाख रुपये एक्स-शोरूम तक जाती है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.