centered image />

सावन के पवित्र महीने में नंदी के कान में बोल दे यह शब्द, आपकी इच्छाएं तुरंत होंगी पूरी

18,387
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

सावन का महीना आते ही शिव भक्तों के मन में उमंग की लहर दौड़ने लगती है, हिंदू धर्म में सावन का महीना बहुत ही पवित्र बताया गया है, इस महीने में विशेष रूप से भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की जाती है, भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करके सावन के महीने में व्यक्ति शुभ फल की प्राप्ति कर सकता है, सावन का महीना महादेव को अति प्रिय है, जो भक्त अपने सच्चे मन से सावन के महीने में शिव जी की पूजा अर्चना करता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती है और भोलेनाथ की कृपा दृष्टि उसके ऊपर हमेशा बनी रहती है।

बहुत से लोग ऐसे हैं जो सावन के सोमवार का व्रत रखते हैं, ऐसा बताया जाता है कि जो व्यक्ति सावन का सोमवार का व्रत रखता है उसको मनचाहे जीवनसाथी की प्राप्ति होती है, विशेष रूप से कुंवारी लड़कियां सावन का सोमवार करती है तो उनको मनचाहा वर मिलता है, सावन का महीना अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए बहुत ही विशेष माना गया है।

शास्त्रों के अनुसार देखा जाए तो भगवान शिव जी देवों के देव माने गए हैं, जिस व्यक्ति के ऊपर शिव कृपा बन जाए तो उसके जीवन की सभी परेशानियां दूर होती है, जैसा कि ज्यादातर लोगों को पता होगा कि भगवान शिव जी की सवारी नंदी है, नंदी को भगवान शिव जी का दूत भी माना गया है, आप चाहे किसी भी शिव मंदिर में दर्शन के लिए जाएं वहां उस मंदिर के बाहर नंदी की मूर्ति अवश्य स्थापित की जाती है क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि नंदी ही आपकी सभी मनोकामनाएं भगवान शिव जी तक पहुंचाने का कार्य करते हैं, अगर आप नंदी महाराज को प्रसन्न कर ले तो आपकी मनोकामनाएं भगवान शिव जी तक अवश्य पहुंच जाएंगी।

शास्त्रों में इस बात का जिक्र किया गया है कि स्वयं भगवान शिव जी ने नंदी को यह वरदान दिया था कि जो तुम्हारे कान में आकर अपनी मनोकामना कहेगा उस व्यक्ति की सभी इच्छाएं जरूर पूरी होंगी, भगवान शिव जी नंदी महाराज की पीठ पर बैठकर तीनों लोको का भ्रमण करते हैं, आज हम आपको एक ऐसा उपाय बताने वाले हैं जो अगर आप सावन के महीने में करते हैं तो इससे भोलेनाथ आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करेंगे।

सावन के पवित्र महीने में नंदी के कान में बोल दे यह शब्द

सावन के पवित्र महीने में आप किसी भी शिव मंदिर में जा कर यह उपाय कर सकते हैं, आप अपने समीप के किसी भी शिव मंदिर में जाकर सर्वप्रथम भगवान शिवजी को जल अर्पित कीजिए और शिवलिंग का जलाभिषेक कीजिए, इसके पश्चात आप नंदी की प्रतिमा के समक्ष दीपक जलाएं उसके पश्चात आप नंदी महाराज की आरती कीजिए, आरती करने के पश्चात आप चुपचाप बिना किसी से बातचीत किए अपनी मनोकामना नंदी महाराज के कानों में बोल दीजिए, अगर आप ऐसा करते हैं तो इससे आपकी मनोकामना भोलेनाथ तक पहुंच जाएगी और सावन के किसी भी दिन आपकी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है, इसका फल आपको तुरंत प्राप्त होगा।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads

Comments are closed.