centered image />

अगर आपको भी है फ्रिज में गूंथा हुआ आटा रखने की आदत तो, पढ़े यह खबर

15,459
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

आज के जमाने में हर किसी के पास समय की कमी नहीं है, ऐसे में लोगों को खाना बनाने तो दूर खाना खाने तक का समय नहीं मिल पाता। इतना ही नहीं महिलाएं भी आज के समय में कमाने के लिए बाहर जाती है और खाना बनाने में उनको कई समस्याएं आती है। इस वजह से आधुनिक सुविधाओं का लोग ज्यादातर प्रयोग करते हैं जैसे आटा गूंथ कर पहले रख देते हैं और उसका प्रयोग बाद में भी करते हैं। शहर के ज्यादातर घरों में आपको दिखेगा कि महिलाएं गूंथा हुआ आटा फ्रिज में रख देती हैं और फिर इसका प्रयोग वो रात को या शाम को इस्तेमाल हो जाए।
कई तो ऐसे भी लोग होते हैं जो सुबह और शाम के लिए आटा एक साथ ही गूंथ लेते हैं ताकि समय बच जाए। लेकिन आपको पता नहीं होगा कि गूंथा हुआ आटा आपको कई तरह से नुकसान पहुंचाता है। अब आपके दिमाग में ये आ रहा होगा कि आखिर ये काम आप सालों से करते आ रहे हैं पर अब जाकर हम यह कैसे कह सकते हैं। इसके पीछे वैज्ञानिक, आयुर्वेदिक व धार्मिक कारण दोनों ही छिपा हुआ है तो आइए जानते हैं …

वैज्ञानिक तथ्य

वैज्ञानिक कारण देखें तो कहा जाता है कि आटा में जैसे ही पानी मिलाया जाता है उसका प्रयोग उसी समय कर लेना चाहिए। क्योंकि उसमें पानी के जाते ही कई सारे रासायनिक बदलाव आते हैं और ऐसे में अगर इसे काफी देर तक रखा जाए तो ये हमारी सेहत के लिए हानिकारक होते हैं। वहीं ये बता दें कि आटे को अगर फ्रिज में गूंथकर रखा जाए तो उसमें कई सारी फ्रिज की हानिकारक किरणें मिल जाती हैं। जिसकी वजह से उस आटे का इस्तेमाल करने से कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

आयुर्वेदिक कारण

अब अगर आयुर्वेद की सुने तो उसमें भी फ्रिज में रखे हुए आटे के इस्तेमाल करने को मना किया गया है। क्योंकि आयुर्वेद विज्ञान का कहना है कि आप जब भी रोटी बनाते हैं तो ताजे आटे को गूंथकर बनाए ना कि फ्रिज में रखे हुए आटे का प्रयोग करें। माना जाता है कि फ्रिज में जो आटा गूंथकर रखा होता है वह बासी हो जाता है और उसका स्वाद ताजे आटे से बिल्कुल अलग होता है।

धार्मिक कारण

अब अगर इसके धार्मिक कारण पर नजर डालें तो शास्‍त्रों में कहा गया है कि जो बासी खाना होता है वो भूत के भोजन के समान होता है ऐसे में कई लोग जो फ्रिज में आटा व खाना रखकर प्रयोग करते हैं वह बेहद हानिकारक हो जाता है, क्योंकि जब भी फ्रिज में बचा हुआ आटा रखते हैं वह पिंड के सम्मान हो जाता है। जो भी व्यक्ति इस पिंड को ग्रहण करता है उसके घर में भूत-प्रेत का आना शुरु हो जाता हैं। जिन घरों में फ्रिज में बचा हुआ आटा रख दिया जाता है तो उस घर में हमेशा रोग और आलस बसा रहता है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads

Comments are closed.