थाईलैंड में चाइल्डकैअर सेंटर में गोलीबारी, बच्चों सहित 34 की मौत

0 117
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

थाईलैंड के पूर्वोत्तर प्रांत में सामूहिक गोलीबारी में कम से कम 34 लोग मारे गए हैं। बताया जा रहा है कि मरने वालों में 23 बच्चे भी शामिल हैं. अभी पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है। मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मरने वालों में कई बच्चे भी शामिल हैं. पुलिस प्रवक्ता के अनुसार घटना में और लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो सकती है। घटना के बारे में और जानकारी हासिल करने का प्रयास किया जा रहा है। एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि शूटर एक पूर्व पुलिसकर्मी है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बताया जा रहा है कि बच्चों पर भी चाकुओं से हमला किया गया है. मरने वालों में ज्यादातर बच्चे हैं। पुलिस का कहना है कि हमलावर सफेद रंग की टोयोटा कार में बैंकॉक की नंबर प्लेट के साथ आया था। एक पुलिसकर्मी ने बताया कि मरने वालों में 23 बच्चे भी शामिल हैं। आपको बता दें कि इससे पहले थाईलैंड में 2020 में नखोन रत्चासिमा शहर में एक सैनिक ने 21 लोगों को गोलियों से भून दिया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हमलावर ने अपनी पत्नी और बच्चे को भी गोली मार दी. जिसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। इस घटना को संज्ञान में लेते हुए प्रधानमंत्री ने तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं। घटना के बाद नोंग बुआ लांफू प्रांत में सेना को अलर्ट कर दिया गया है। पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.