centered image />

उत्तर भारत में फिर कड़ाके की ठंड, पंजाब समेत इन राज्यों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

0 130
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

उत्तर भारत के कई राज्यों में एक बार फिर ठंड ने दस्तक दे दी है. हालांकि पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के कई इलाकों में धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत मिली है. मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर हल्की बारिश की संभावना है, जिससे एक बार फिर कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है.

 मौसम विभाग के अनुसार 28 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत से टकरा सकता है। इसके चलते मौसम में बदलाव हो सकता है। 29-30 जनवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इसके अलावा दोनों दिन उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक, इस नए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और लद्दाख में बर्फबारी हो सकती है। दिल्ली-एनसीआर की बात करें तो अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहेंगे। कई इलाकों में हल्का कोहरा भी रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक 28 जनवरी तक उत्तर पश्चिम भारत के ज्यादातर हिस्सों में 3 से 5 डिग्री की गिरावट संभव है। इसके बाद दो दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।

 मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों और पंजाब के दूर-दराज के इलाकों में शीत लहर की स्थिति बन सकती है. इसके साथ ही पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में सुबह के समय घना से अति घना कोहरा भी रह सकता है। इसके अलावा अगले 48 घंटों तक हिमाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है।
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.