राजस्थान ऐतिहासिक क्षेत्र शेखावटी

0 948
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

शेखावटी उत्तर पूर्वी राजस्थान का एक अर्ध शुष्क ऐतिहासिक क्षेत्र है। राजस्थान के वर्तमान सीकर और झुंझुनू जिले शेखावटी के नाम से जाने जाते है। इस क्षेत्र पर आज़ादी से पहले शेखावत क्षत्रियों का शासन होने के कारण इस क्षेत्र का नाम शेखावटी प्रचलन में आया। वर्तमान शेखावटी क्षेत्र पर्यटन और शिक्षा के क्षेत्र में विश्व मानचित्र में तेज़ी से उभर रहा है।

शेखावटी में बनी प्राचीन बड़ी-बड़ी हवेलियाँ अपनी विशालता और भित्ति चित्रकारी के लिए विश्व प्रसिद्ध है जिन्हें देखने देशी विदेशी पर्यटकों का तांता लगा रहता है। भारतीय सेना को सबसे ज़्यादा सैनिक देने वाला झुंझुनू जिला शेखावटी का ही भाग है।

शेखावटी को बहादुर जवान देने के लिए स्कॉटलैंड ऑफ इंडिया भी कहा जाता है। इस क्षेत्र का वातावरण काफी कठोर और तीव्र होता है। सर्दियों में इस क्षेत्र का तापमान शून्य तक चला जाता है तो वहीं गर्मियों में इसका तापमान 50 डिग्री तक रहता है। शेखावटी के लोग पानी के लिए वर्षा पर निर्भर करते है क्योंकि शेखावटी के ज़मीन का पानी खरा होता है। राजस्थान का मरुभूमि वाला पुर्वोतरी वैदिक सभ्यता के उदय का उषा काल माना जाता है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.